एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में तीसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, अखिलेश की सीट करहल में योगी दिखाएंगे दम, अवध-बुंदेलखंड में दिग्गजों की भिड़ंत

UP Election 2022: तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. आज शाम 6 बजे के बाद प्रचार थम जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. आज शाम 6 बजे के बाद प्रचार थम जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए यह चरण अहम है. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इन 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा करेंगे.

कितने जिलों की कितनी सीटों पर होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा. इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम प्रमुख है. वो मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है. वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव और नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की हार-जीत भी इस चरण में तय होगी. वो इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार कौन-कौन से हैं

कानपुर की किदवईनगर सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कपूर चुनाव मैदान में हैं. फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. बसपा छोड़कर बीजेपी में आए विधायक रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

UP Election 2022: सीएम योगी की माफियाओं की चेतावनी, कहा- सारे बुलडोजर मरम्मत कराए जा रहे हैं

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश के चुनाव क्षेत्र करहल में होंगे. चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले वो मैनपुरी शहर और करहल के घिरोर में जनसभाएं करेंगे. इससे पहले गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने करहल में प्रचार किया था. योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे. इसके बाद वो करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर में बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget