एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, संकट से बड़ा होता है भारत का प्रयास, ऑपरेशन गंगा को लेकर कही यह बात

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है.युद्ध में फंसे एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को मिर्जापुर (Mirzapur) में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया.पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह इलाका अपने प्राकृतिक संसाधनों और विंध्यवासिनी देवी मंदिर के लिए मशहूर है.प्रधानमंत्री भी इस सभा में अपने गले में मिर्जापुर की चुनरी लपेटे हुए नजर आए.सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय छात्रों (Indian Student) को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिक्र किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभियान पूरा होगा. 

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

बीजेपी की इस चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ''अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है.युद्ध में फंसे अपने एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है. 'ऑपरेशन गंगा' चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं.जो अभी भी वहां फंसे हुए हैं, उन्हें लाने के लिए लगातार भारत के हवाई जहाज वहां से लगातार उड़ान भर रहे हैं.''

UP Election 2022: PM मोदी के रोड शो से पहले वाराणसी में दिखा अलग नजारा, 'BJP के रंग' में रंगे लोग

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन गंगा'का जिक्र करते हुए कहा,''जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर ही रहेगा.''

पीएम ने कहा कि संकट से बड़ा होता है भारत का प्रयास

उन्होंने कहा, ''संकट चाहे जितना भी गहरा हो,भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं. कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे.भारत ने 'ऑपरेशन वंदे भारत' चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस लाने में मदद की.अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने 'ऑपरेशन देवी शक्ति' चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला.उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं. महामारी,अशांति,अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं.

UP Election 2022: पूर्वांचल की इस सीट पर मुलायम सिंह यादव ने संभाला मोर्चा, कहा- 'संकल्प करके जाना है, सपा को जिताना है'

उन्होंने कहा कि अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में उत्तर प्रदेश ने बीजेपी और एनडीए के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है.अब मिर्जापुर, भदोही और इस पूरे क्षेत्र की बारी है.नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों को,माफियावादियों को फिर हराना है और जोरदार तरीके से हराना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए,जो राष्ट्रभक्ति की भावना से हमेशा भरा हुआ हो.जो ईमानदार हो और जो विकास के लिए दिन-रात मेहनत करना जानता हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर लगाए किस तरह के आरोप?

उन्होंने कहा कि ये जो घोर परिवारवादी हैं, इनके इतिहास एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ है. इनका इतिहास हजारों-करोड़ के घोटालों का है,यूपी को लूटने का है. इनका इतिहास आतंकियों को छोड़ने का है,दंगाइयों की मदद करने का है.उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों की डिक्शनरी में मेहनत शब्द तो है ही नहीं.
गरीब के लिए मदद पहुंचान, गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है.ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है. भारत का सामर्थ्य और बढ़ाने के लिए मिर्जापुर और भदोही के लोगों का एक एक वोट बीजेपी के पक्ष में पड़ना बहुत जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget