एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से हाल बेहाल, सांस लेना हुआ खतरनाक, 380 के पार पहुंचा AQI, जानें- अन्य जिलों का हाल

UP Air Pollution News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में जा रहा है. दिल्ली से सटे जिलों में तो हवा की गुणवत्ता काफी खराब स्थिति में पहुंच गई है.

Noida Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है. ठंड बढ़ने के साथ स्थिति और खराब होती जा रही है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो रही हैं और इनपर प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है. दिल्ली से सटे इलाकों में तो कई दिनों से एक्यूआई लेवल रेड जोन में बना हुआ है. यहां लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है. बुधवार (1 नवंबर) को भी यही सिलसिला जारी रहा.

हवा की गुणवत्ता के आने वाले दिनों में और बदतर होने का अनुमान है. नोएडा, गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को बेहद खराब श्रेणी में रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में बना हुआ है. यहां सेक्टर-62 में एक्यूआई 382 दर्ज किया गया. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही और यहां एक्यूआई 380 दर्ज किया गया. 

गाजियाबाद में रेड जोन में एक्यूआई 

गाजियाबाद में भी हालात खराब हैं. यहां संजय नगर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई लेवल 325 रहा. दिल्ली से सटे मेरठ में भी प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है. यहां गंगानगर में एक्यूआई लेवल 350 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रिकॉर्ड की गई. 

जानें अन्य जिलों का हाल

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो आगरा में एक्यूआई 160 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. कानपुर में एक्यूआई 118 दर्ज किया गया और यहां भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. लखनऊ के लाल बाग में एक्यूआई 259 रिकॉर्ड किया गया और यहां हवा खराब श्रेणी में रही. मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 209 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही. बागपत में एक्यूआई 201 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. 

ये भी पढ़ें- 

Varanasi News: 'अन्नदान के महत्व को एक भारतीय से ज्यादा और कोई नहीं समझ सकता', बोले सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget