एक्सप्लोरर

यूपी में 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी पर फैसला सुनाने वाले जज का भी तबादला, यहां हुई तैनाती

UP Judges Transfer: यूपी में जिन जजों को ट्रांसफर किया गया है उनमें 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ), 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन के तबादले हुए हैं.

UP Judges Transfer: उत्तर प्रदेश न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल किया गया है. रविवार को बड़े पैमाने पर जिला अदालतों में तैनात जजों को तबादला किया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 582 जजों का ट्रांसफर किया गया है. ये रूटीन ट्रांसफर किए गए हैं. इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन तबादलों को न्यायिक प्रक्रिया को और बेहतर बनाए जाने की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है. 

यूपी में जिन जजों को ट्रांसफर किया गया है उनमें 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ), 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन के तबादले हुए हैं. इनमें वाराणसी के ज्ञानवापी केस में एडवोकेट कमीशन से सर्वे और वजूखाने को सील करने के आदेश का फैसला सुनाने वाले चर्चित जज रवि कुमार दिवाकर का भी ट्रांसफर किया गया है. 

ज्ञानवापी केस पर फैसला देने वाले जज का भी ट्रांसफर
जस्टिस रवि कुमार दिवाकर सीनियर डिवीजन के सिविल जज हैं. वो अभी तक बरेली में थे लेकिन अब उनका ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट कर दिया गया है. इसके अलावा सबसे ज्यादा कानपुर से जजों को ट्रांसफर किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक कानपुर के 13 जजों का तबादला किया गया है. वहीं अलीगढ़ में 11 जजों को तबादला हुआ है तो बरेली के 5 और आगरा के 6 जजों का भी ट्रांसफ़र किया गया है.  

आगरा में तैनात जज परवेज अख्तर का तबादला प्रयागराज, यशपाल लोधी को मेरठ भेज गया है. अलीगढ़ में तैनात रजनीश कुमार का तबदला भी प्रयागराज किया गया है. फिरोजाबाद में तैनात जज अवधेश कुमार को संभल भेजा गया है. जज रिचा उपाध्याय और जज रन विजय प्रताप सिंह इन दोनों को नोएडा से मथुरा भेजा गया है. गाजियाबाद से जज मृदुला मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है. लखनऊ से जज सोमप्रभा मिश्रा को गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है. 

इन सभी न्यायिक अधिकारियो अपने-अपने जिलों में नई तैनाती में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का निधन, उत्तराखंड और मेघायल HC में भी निभाया दायित्व

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget