एक्सप्लोरर

Unnao Crime: उन्नाव में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट में नुकीली चीज से किया हमला, आरोपी फरार

UP Crime: यूपी के उन्नाव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की, इसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के पेट में नुकीली चीज से हमला किया. जिसके बाद आरोपी फरार हो गए.

Unnao News: उन्नाव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल छात्रा रोजाना की तरह अपने स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान 10वीं की छात्रा से स्कूल की ड्रेस में आए 2 युवकों ने छेड़छाड़ की. वहीं छात्रा के विरोध करने पर उसके पेट में नुकीली चीज से हमला किया गया. छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए. छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?
घटना की सूचना पर गंगाघाट थाना पुलिस और सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सीओ सिटी ने बताया कि छात्रा के मुताबिक छेड़खानी करने वाले स्कूल की ड्रेस में थे, परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह मामला उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोपिनाथपुरम मोहल्ले का है. जहां एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुरुवार को छुट्टी तय समय से आधा घण्टे पहले हो गई. छात्रा के परिजन रोजाना उसे स्कूल लेने जाते थे, लेकिन गुरुवार को छात्रा पहले ही स्कूल से निकल पड़ी. रास्ते में स्कूल की ड्रेस में आए दो युवक उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरा मुस्लिम बुद्धिजीवियों का एक समूह, लोगों से की ये अपील

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके पेट मे नुकीली चीज से हमला कर दिया. वहीं छात्रा के शोर मचाते ही युवक मौके से भाग निकले. छात्रा ने पास के एक घर मे छिपकर जान बचाई .घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं घटना की सूचना पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की.

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सीओ सिटी ने बताया कि 112 पर सूचना आई कि किसी स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी की गई है, सूचना पाकर मौके पर पीआरवी थाना प्रभारी गंगाघाट और मैं खुद वहां पहुंचा. घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है. छात्रा ने बताया कि स्कूल की यूनिफॉर्म में ही 2 आरोपियों ने छेड़खानी की है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Gorakhpur News: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी से है 'खास कनेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget