एक्सप्लोरर

Sakshi Maharaj: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, दुबई से आया कॉल

Threat To Sakshi Maharaj: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन के होड़ उड़ गये. वहीं, इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Unnao MP Sakshi Maharaj Got Threat Call: अपने कट्टरपंथी बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) को एक मुस्लिम युवक (Muslim Man) ने फोन पर सऊदी से जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. आरोपी युवक उन्नाव (Unnao) के सफीपुर (Safipur) कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है. सांसद को जान से मारने की धमकी की बात सामने आने पर हड़कंप मच गया है. वहीं, मामले में पुलिस ने 4 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मोबाइल पर दी गई जान से मारने की धमकी 

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर मोबाइल फोन काल के जरिये अभद्र व्यवहार करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है. सांसद को धमकी मिलने की खबर से उन्नाव जिला प्रशासन व पुलिस विभाग में अफरा तफरी का माहौल बना है. सफीपुर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी मौलाना हसनैन ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में सफीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. बताया कि, सांसद साक्षी महाराज से फोन पर जानकारी मिली कि, कुछ लोगों ने उनसे मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात करके जान से मारने की धमकी दी. 

सगीर पर लगा आरोप 

जानकारी करने पर पता चला कि, किला बाजार मोहल्ला निवासी सईद के पुत्र सगीर, जहीर, फरीद पूर्व में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन) के मुद्दे पर भी काफी सक्रिय रहे हैं. सगीर वर्तमान में सऊदी अरब में रह रहा है. आरोप है कि हिंदुस्तान में प्रतिबंधित एक संगठन का संचालन करता है. मोहल्ले के ही अन्य लड़कों को विवादित वीडियो भेज जाकिर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करता है. मौलाना हसनैन बकाई ने बताया कि, सईद, सगीर, जहीर व फरीद मोहल्ले के लोगों को भी धमकाने का काम करते हैं. सऊदी में रह रहे सगीर पर सांसद को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

4 के खिलाफ मामला दर्ज

सीओ सफीपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि, सईद व उसके बेटे सगीर समेत 4 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सांसद को धमकी दिए जाने के मामले से आरोपियों का क्या संबंध हो सकता है, इस पर पूछताछ की जा रही है. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. रिमांड में लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें.

Greater Noida: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के सिलापट्ट पर कालिख पोती, कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget