एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- काशी को भगवान शिव ने बसाया

SP Singh Baghel On Gyanvapi Masjid: केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ज्ञानवापी मस्जिद पर कहा कि एक किराएदार किसी भी वाद में मकान मालिक को गुमराह नहीं कर सकता है.

SP Singh Baghel On Gyanvapi Masjid: केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि एक किराएदार किसी भी वाद में मकान मालिक को गुमराह नहीं कर सकता है. आखिर में फैसला मकान मालिक के पक्ष में ही आता है. उन्होंने कहा कि ये देश संविधान से चलेगा. किसी के विरोध करने से और भीड़तंत्र से ये देश नहीं चलेगा.

ज्ञानवापी मस्जिद पर एसपी बघेल का बयान

एसपी बघेल ने ये बयान औरैया (Auraiya) में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में दी. सोमवार को उन्होंने यहां इस कार्यक्रम में शिरकत की थी. केन्द्रीय राज्य मंत्री जब औरैया पहुंचे तो लोगों ने फूल माला पहनाकर उनको शानदार स्वागत किया. इस दौरान एसपी बघेल ने ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र करते हुए मुगलों की पूरी वंशावली बता दी. उन्होंने कहा कि "मैं पूरे देश को यही कहना चाहूंगा काशी भगवान शिव द्वारा बसाई गई नगरी है. इस्लाम सातवीं शताब्दी में अस्तित्व में आया है. 1192 में तराई के युद्ध मे पृथ्वीराज को मोहम्मद गौरी ने हराया. जिसके बाद हम गुलाम हुए. इसके बाद उसके गुलाम के गुलाम हुए. कुतुबुद्दीन ऐबक ने हमें गुलाम रखा. उसके बाद बेटी ने हमें गुलाम रखा. अलाउद्दीन खिलजी, मोहम्मद खिलजी समेत कई लोगों ने गुलाम रखा." 

Mathura News: मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को शुद्ध करने की उठी मांग, कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर

'काशी को भगवान शिव ने बसाया था'

बघेल ने दावा करते हुए कहा कि ''जो इस्लाम सातवीं शताब्दी में आया है. हमारे यहां द्वापर का कार्यकाल 5400 साल है... सतयुग भी रहा... त्रेता भी रहा... कलयुग भी आ गया तो उन लोगों को सोचना चाहिए एक किराएदार किसी भी वाद में मकान मालिक को गुमराह नहीं कर सकता है. अंततः फैसला मकान मालिक के पक्ष में आता है. उन्होंने कहा कि ये देश संविधान से चलेगा किसी के विरोध करने से और भीड़तंत्र से देश नहीं चलेगा.''

ये भी पढ़ें- 

Firozabad News: अपनी ही सरकार के फैसले के विरोध में उतरे BJP नेता, अवैध कब्जे पर चल रहे बुलडोजर का किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget