एक्सप्लोरर

मेरठ में शहीद स्मारक पर मनाया गया अमृत महोत्सव, कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सजीव बालियान

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का आयोजन मेरठ में शहीद स्मारक पर किया गया था.

मेरठः केंद्र सरकार की ओर से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. जिसके तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शहीद स्मारक पर 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए.

शहीद स्मारक पर 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रम

अमृत महोत्सव की शुरुआत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से 75 साइकिलों की रैली से हुई. यह साइकिल रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजर कर शहीद स्मारक पर पहुंची. यहां जैसे ही वित्त मंत्री ने तिरंगे रंग के 75 गुब्बारे हवा में उड़ाये तो पूरा माहौल देश भक्ति कर रंग में सरोबार हो गया.

इस दौरान गुजरात के साबरमती आश्रम में हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया. शहीद स्मारक में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे.

देशभक्ति की भावना से भरेगा देशः संजीव बालियान

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि युवाओं को आजादी का महत्व बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत की गई है. ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति की भावनाओं को भरा जाएगा. इसी के साथ युवा अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझ सकेंगे.

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कृषि कानून को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन का हल भी जल्द ही बातचीत के जरिए निकालने का दावा किया. मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दांडी यात्रा आजादी की इतिहास में मील का पत्थर है, हजारों लाखों लोगों के बलिदान के कारण हमें ये आजादी मिली है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली के 12 वित्तपोषित कॉलेजों के फंड में अनियमितताओं की जांच के लिए मनीष सिसोदिया ने गठित की कमेटी

स्कैनिया के भारतीय पार्टनर SVLL को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, पीएम मोदी से मांगा जवाब

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget