एक्सप्लोरर

Farm Laws Repeal: कृषि कानूनों की वापसी पर केंद्रीय मंत्री BL Verma ने क्या कहा? जानिए

Farm Laws Repeal: बरेली में सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री के कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय पर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा किसानों के हित की चिंता करते हैं.

Farm Laws Repeal: बरेली में सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री के कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय पर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा किसानों के हित की चिंता करते हैं और वो उनके हित के लिए, उनके उत्थान के लिए हमेशा समर्पित है. कुछ किसान भाई चूंकि इस कृषि कानूनों से सहमत नहीं थे लिहाजा उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कृषि कानूनों को वापस लिया गया. वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को क्या मुआवजा मिलेगा इस सवाल को वो बहुत सफाई से टाल गए.

बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान कि सरकार दोबारा कानून लाएगी. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव खुद अपने बारे में सोचें कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्या किया. कभी जिन्ना की बात करते हैं, तो कभी उनके पिता गोली चलवाते हैं. उनका जो हश्र 2017 में हुआ, जो हश्र उनका 2014 में हुआ, जो 2019 में हुआ वैसा ही है. उनका हश्र 2022 में होगा.
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने 2019 में 51% वोट हासिल किए थे. अब 2022 में हम 60% बोट हासिल करने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

बीएल वर्मा ने इस सवाल का दिया जवाब 

मीडिया कर्मियों द्वारा जब यह पूछा गया कि पहले कहा गया था कि किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं और जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वह विपक्ष के लोग हैं तो क्या विपक्ष के दबाव में बिल वापस लिया गया है. तो उस पर बीएल वर्मा ने कहा कि अभी भी 92% लघु एवं सीमांत किसान खुश है. लेकिन कुछ किसान भाई ऐसे थे जो इस बिल को समझ नहीं पा रहे थे. जनहित को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने इस बिल को वापस लिया है. वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को क्या मुआवजा मिलेगा, इस सवाल को वो बहुत सफाई से टाल गए.

दीक्षांत समारोह में शामिल हुए बीएल वर्मा

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करने के बाद बीएल वर्मा इन्वर्टिज यूनिवर्सिटी में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इन्वर्टिज यूनिवर्सिटी में बीएल वर्मा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार के लिए बहुत सारे प्रयास कर रही है और बहुत सारे युवाओं को हमने रोजगार दिया है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय के बाद यूपी समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उसका फायदा जरूर मिलेगा.

ये भी पढ़ें :-

Pollution in Yamuna: प्रदूषण और गंदगी से जहरीला होता जा रहा है यमुना नदी का पानी, जिम्मेदार कौन?

Farm Laws Repealed: जनरल वीके सिंह ने की विवादित टिप्पणी, किसानों को 'भेड़ चाल' कहकर किया संबोधित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget