एक्सप्लोरर

Watch: कांग्रेस नेता ने UCC को बताया अधकचरा विचार, कहा- 'BJP बहुत से मुद्दों पर करती है जल्दबाजी'

Uniform Civil Code: कांग्रेस नेता नवभारत ने कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर हमारी पार्टी विचार कर रही हैं. यूसीसी का ड्राफ्ट आने के बाद ही पार्टी की लाइन तय हो पाएगी

Congress on Uniform Civil Code: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दलों की ओर से इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है तो वहीं माना जा रहा है कि मानसून सत्र में पहले मोदी सरकार इसका प्रस्ताव ला सकती है. ऐसे में कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवभारत का इसे लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यूसीसी अभी एक अधकचरा विचार है. मोदी सरकार इस मामले में जल्दबाजी कर रही है. 

कांग्रेस नेता नवभारत ने कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर हमारी पार्टी विचार कर रही हैं. यूसीसी का ड्राफ्ट आने के बाद ही पार्टी की लाइन तय हो पाएगी फिर चाहे वो केंद्र सरकार का ड्राफ्ट हो या उत्तराखंड सरकार का, पहले इसका ड्राफ्ट सामने आए तो ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 2018 में यूसीसी को लॉ कमिशन को रेफर किया था अब पांच साल बाद फिर से अचानक इसे लॉ कमिशन को दिया गया है, जिसे देखकर लगता है कि केंद्र इसे लेकर गंभीर है.

यूसीसी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार यूसीसी बनाती है तो उत्तराखंड का यूसीसी बेमानी हो जाएगा. उत्तराखंड सरकार ने अगर कुछ रिकमेंडेशन किया है और उन्हें सरकार मान लेती है तो भी कुछ हो सकता है, लेकिन जहां तक पार्टी की बात है हम तब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे, जब तक हमारे पास विचार करने के लिए मसौदा न हो. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा कहना है कि इससे पहले भी सीएए आया था. उसकी हालत ये है कि इसके नियम ही नहीं बन पाएं. जब तक नियम नहीं बनेंगे तब तक ये लागू नहीं हो सकता. इसके पीछे की भावना भी ये थी कि सिर्फ हिन्दुओं को ही नागरिकता दी जाएगी दूसरों को नहीं, ऐसे में मुझे लगता है कि ये लीगल नहीं हो सकता है. 

सीएए और एनआरसी को भी बताया फेल

कांग्रेस ने एनआरसी का भी जिक्र करते हुए कहा, इस एक्ट की असम में बहुत मांग थी, लेकिन इसका नतीजा काफी विपरीत हुआ. जिन्हें ये भगाना चाहते थे वो बीस पर्सेंट रह गए और जिनको नहीं भगाना चाहते थे वो 80 फीसद हो गए ऐसे में ये कोशिश भी फेल हो गई. उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर कहा कि इसके आने से सिर्फ कश्मीर के लोगों के कही नहीं, बल्कि जम्मू और लद्दाख के लोगों के भी अधिकार प्रभावित हुए हैं. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है हो सकता है जल्द इस पर भी कुछ सुनने के मिलेगा.

यूसीसी को कहा अधकचरा विचार  

कांग्रेस नेता ने यूसीसी को अधकचरा विचार बताया और कहा कि हमारे यहां 370 खत्म हो गई लेकिन 371 अभी बाकी है. अगर 371 को रद्द किए बिना यूसीसी लाया जाएगा तो ये बेमानी होगा क्योंकि इसे देश की बड़ी जनसंख्या प्रभावित होती है. अगर 371 को अलग रखा जाता है तो सिख, ईसाई या अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कैसे मना करेंगे. संविधान में उसकी क्या व्यवस्था करेंगे, ये भी समझना होगा.

उन्होंने कहा बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बीजेपी जल्दबाजी करती है. नोटबंदी कर देती है, कभी जीएसटी लागू करती है उसका देश पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा. यूसीसी भारतीय संविधान का अहम हिस्सा है लेकिन एक आदर्श के रूप में जब तक समाज इतना विकसित न हो जाए कि हम सब लोग मिलकर कुछ कॉमन चीजों को तय करें, तब तक यूसीसी को लागू करने को किसी भी लॉ कमिशन ने औचित्य नहीं माना है. हमारी पार्टी इस पर समाज से राय लेगी और सभी के अधिकारों की रक्षा करते हुए फैसला लेगी. 

ये भी पढे़ं- UP Politics: सीधी की घटना पर अखिलेश यादव बोले- 'BJP के 18 साल के शासन है यही उपलब्धि'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget