एक्सप्लोरर

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

इस इमारत का निर्माण राष्ट्रीय मनुवादी पार्टी के अध्यक्ष आरके भारद्वाज करवा रहे थे, जिनकी शक्ति टेक्नोफेब प्रोडक्ट के नाम से इलेक्टि्कल पैनल बनाने की फैक्ट्री है. निर्माण कार्य के दौरान ही फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम भी किया जा रहा था.

नोएडाः सेक्टर 24 कोतवाली एरिया के सेक्टर 11 के एफ़ ब्लॉक में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर जाने से एक महिला और प्लंबिंग का काम कर रहे चार लोग मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ डीसीपी नोएडा और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई. मलबे में से निकाले गए चार लोगों को अस्पताल भेजा गया था, जिसमें से दो की मौत हो गई है.

ठेकेदार और एक मजदूर की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घटना का संज्ञान लेने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी देख-रेख में मलबे में फंसे लोगों को निकाला गया. जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया यह हादसा नोएडा सेक्टर-11 के एफ ब्लॉक में हुआ है. इमारत के पिछले हिस्से में सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री चलती है. निर्माण अगले हिस्से में चल रहा था, जो कि ढ़ह गया. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, जब इमारत ढही तो उस वक्त 5 लोग इमारत में थे. इसमें एक निर्माणाधीन इमारत के मालिक की पत्नी और चार मजदूर थे.

महिला दूसरी तरफ थी लेकिन फंस जरूर गई थी. मरने वालों की पहचान ठेकेदार जैनेंद्र और मजदूर गोपी के रूप में हुई है. दोनों कानपुर देहात के निवासी और रिश्तेदार भी थे. घायलों में लोनी निवासी सागर और बागपत छपरौली निवासी राहुल हैं.

इमारत में इलेक्टि्कल पैनल बनाने की फैक्ट्री

इस इमारत का निर्माण राष्ट्रीय मनुवादी पार्टी के अध्यक्ष आरके भारद्वाज करवा रहे थे, जिनकी शक्ति टेक्नोफेब प्रोडक्ट के नाम से इलेक्टि्कल पैनल बनाने की फैक्ट्री है. निर्माण कार्य के दौरान ही फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम भी किया जा रहा था.

कोविड-19 के चलते शुक्रवार को आधे से भी कम कर्मचारी काम पर थे. शाम पांच बजे की शिफ्ट समाप्त कर वह घर चले गए. शाम करीब सात बजे इमारत का एक हिस्सा गिर गया. उस समय इमारत में 5 लोग मौजूद थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घटना का संज्ञान लेने से आनन-फानन में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, सिटी मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह, अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली, डीसीपी संकल्प शर्मा सहित पुलिस प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिलाधिकारी ने हादसे के कारणों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और नोएडा विकास प्राधिकरण की टीम बनाई है.

जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी शासन को दी है. नोएडा सेक्टर-30 के जिला  अस्पताल घायलों को देखने के लिए नोएडा के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी खुद अस्पताल पहुंचे.

ये भी पढ़ें

सुशांत सिंह सुसाइड केस में बहन श्वेता सिंह ने पीएम मोदी को ट्वीट कर तत्काल जांच के लिए किया अनुरोध

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे, केके सिंह के वकील का दावा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget