एक्सप्लोरर

पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार, चाचा का आरोप - विधायक सेंगर ने सब कुछ कराया

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया। इस मौके पर सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता के चाचा को रायबरेली जेल से यहां लाया गया था। उन्होंने कहा कि ये सब विधायक सेंगर के कहने पर हुआ।

उन्‍नाव, एजेंसी। रायबरेली में हुए हादसे की शिकार उन्नाव बलात्कार पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कर दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार किया। वह पैरोल पर जेल से लाए गए थे।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्‍कार होने के बाद प्रशासन ने पीड़िता के चाचा को एक बंद गाड़ी में बिठा दिया और ले जाने लगे। इसी बीच मीडिया को देखते ही पीड़िता के चाचा ने कहा, ''मेरा पूरा परिवार साफ करा दिया। बस हम ही हम रह गए हैं। मेरे ऊपर नाजायज मुकदमे लगाए गए हैं। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सब कुछ कराया है। मेरे पास सारे साक्ष्‍य हैं।'

पीड़िता की चाची के अंतिम संस्‍कार के बाद उसके चाचा को भारी सुरक्षा व्यवस्‍था के बीच रायबरेली जेल भेज दिया गया। महेश को उच्च न्यायालय के आदेश पर अंतिम संस्‍कार के लिए लाया गया था।

गंगातट पर अंतिम संस्‍कार के समय मौजूद रहे पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत ने कहा हाईकोर्ट ने संक्षिप्त अवधि की जमानत पर पूरी सुरक्षा में ले जाकर अंतिम संस्‍कार में शामिल कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि वह यह देखने आए हैं कि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

भगत ने कहा कि घटना वाले दिन पीड़िता के साथ जो सुरक्षाकर्मी थे वह किन परिस्थितियों में साथ नहीं गए, इसे लेकर भी जांच करनी थी लेकिन पीड़िता के चाचा इस संबध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। इसलिए अब उन्नाव के पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले, रायबरेली हादसे की शिकार उन्नाव बलात्कार पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कर दिया गया। अंतिम संस्कार में करीब एक दर्जन नाते-रिश्तेदार ही शामिल थे। स्थानीय लोगों और मीडिया को श्मशान घाट नहीं जाने दिया गया। केवल सगे संबंधी और मित्रों को ही इसमें शामिल होने दिया गया। जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा और अन्य अधिकारी घाट पर मौजूद थे ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget