एक्सप्लोरर

Umesh Pal हत्याकांड में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मान, 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Umesh Pal Murder: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया है. शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि दी गई.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया है. प्रशासन की ओर आठ शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. इस दौरान स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और एडीजी यूपीएसटीएफ अमिताभ यश ने शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है. 

राजधानी लखनऊ में आज मेधज शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान 8 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इनमें प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों समेत 8 बलिदानी जांबाजों के परिजनों को भी 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया.

परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता
ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मेधज फाउंडेशन की सराहना की. ऐसे अनसंग हीरोज (पुलिसकर्मियों) के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के लिए उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यूपी पुलिस का शौर्य और साहस किसी से छिपा नहीं है.

डीजी प्रशांत कुमार ने कहा, पुलिसबल की कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप आज यूपी 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस में देश में 11वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में अकेला ऐसा राज्य है, जहां वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को शासन स्तर से सर्वाधिक 50 लाख रुपए की राशि और सरकारी नौकरी दी जाती है. 

संस्थान के प्रयासों की तारीफ़
एडीजी यूपी एसटीएफ अमिताभ यश ने फाउंडेशन की तारीफ की और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों की सहायता और उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी संस्थान की सराहना की. इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी शहीदों के परिजनों को किसी भी प्रकार का कष्ट ना झेलना पड़े इसके लिए संस्थान की ओर से हमेशा प्रयास किये जाएंगे. शहीदों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी संस्थान हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा.

इस कार्यक्रम में अपने कर्तव्यपालन और अपराध नियंत्रण के दौरान मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी आरक्षी राघवेन्द्र सिंह, संदीप निषाद, भेदजीत सिंह, सचिन राठी, महानंद यादव, हरवेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह गोयल और अरूण सिंह के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

UP News: भड़काऊ भाषण मामले में SP नेता मुकेश सिद्धार्थ गिरफ्तार, ऊर्जा मंत्री को दी थी जिंदा जलाने की धमकी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
Video: 'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Embed widget