एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad News: असद के व्हाट्सएप ग्रुप ‘शेर-ए -अतीक’ से पुलिस को मिली अहम जानकारी, उमेशपाल हत्याकांड में हो सकता है बड़ा खुलासा

Atiq Ahmed News : उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही यूपी पुलिस को शक है कि 'शेर ए अतीक' Whatsapp ग्रुप के सदस्यों का उमेशपाल मर्डर से कोई कनेक्शन हो सकता है.

Umesh Pal Murder News : माफिया अतीक अहमद और उमेशपाल हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार अतीक के करीबियों के कनेक्शन खंगालने में जुटी है. हर दिन पुलिस इस केस में नई नई जानकारियाँ मिल रहीं हैं. इसी जाँच के दौरान एसआईटी को उमेशपाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले अतीक के बेटे असद के व्हाट्सएप ग्रुप में फ़तेहपुर जिले के कई लोगों के जुड़े होने की बात सामने आई है. प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी, एसटीएफ की टीमें ग्रुप में जुड़े सदस्यों तक जल्द पहुंच सकती हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने अपने नंबरों को बंद कर रखा है. नंबर के आधार पर पूरे लोगों की पहचान हो चुकी है. दरअसल, माफिया अतीक अहमद का बेटा असद शेर-ए-अतीक नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था. पुलिस की जांच में जहानाबाद, हुसैनगंज, हथगांव, खखरेडू, सदर कोतवाली के पनी मोहल्ला सहित कई इलाकों के लोग संदिग्ध पाए गए हैं. इस ग्रुप में करीब 200 सदस्य जुड़े थे.

उमेश पाल हत्याकांड के नवंबर महीने में ही ये ग्रुप बंद कर दिया गया था. जिले में 20 से 25 सदस्य होना बताया जा रहा है. जिनकी तलाश में एसटीएफ और एसआईटी के आने की संभावना जताई जा रही है. कुछ समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी पुलिस की पैनी नज़र है. हालांकि जिले में अतीक के जुड़ाव रखने वाले हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद और उसके भाई जर्रार को पुलिस जेल भेज चुकी है. इसके अलावा अतीक के कनेक्शन में रहने वाले 35 लोगों के नामों की सूची प्रयागराज पुलिस ने भेजी थी. उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.

UP Nikay Chunav 2023: क्या अखिलेश-शिवपाल मिलकर करेंगे नगर निकाय चुनाव प्रचार, सामने आई ये बड़ी खबर

उमेशपाल हत्याकांड से जुड़े हो सकते हैं व्हाट्सएप ग्रुप के तार 
जांच में यह सामने आया है कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में असद अपने भाई अली और पिता अतीक अहमद के वीडियो रील्स और फोटो शेयर करता था. असद का मोबाइल हाथ लगने के बाद यूपी एसटीएफ के पास यह जानकारी सामने आई है. पुलिस जांच कर रही है कि उमेश पाल हत्याकांड के ठीक पहले इस ग्रुप को बंद क्यों किया गया ? कहीं इसके तार हत्याकांड से जुड़े तो नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget