एक्सप्लोरर

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा बंपर सरकारी भर्तियों का दौर, अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगा कैलेंडर

Uttarakhand News: यूकेएसएसएससी जल्द ही प्रदेश में युवाओं को 14 नई भर्तियों की सौगात देने जा रहा है. इसके लिए अगले सप्ताह तक कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही प्रदेश में 14 नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है. अगले सप्ताह आयोग इनका कैलेंडर जारी करेगा. यह परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग को दी गई हैं. पिछले साल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक स्तरीय सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद हड़कंप मच गया था, फिलहाल इस पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई, जिसमें पेपर लीक करने वाले कई आरोपी जेल गए थे.

राज्य सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पिछली भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप थी. वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को पेपर लीक वाली भर्तियों को दोबारा शुरु करने की जिम्मेदारी दी गई. जिसमें तेजी से काम करते हुए गणेश सिंह मर्तोलिया ने रिकॉर्ड समय में दोबारा भर्तियों को कराया.

14 नई भर्तियों की तैयारी में जुटा आयोग

फिलहाल भर्तियों की अंतिम चयन सूची जा चुकी है. इसी बीच एलटी भर्ती का नया प्रस्ताव आयोग को मिला है. लिहाजा पुरानी सभी भर्तियां निपटाने के बाद अब आयोग 14 नई भर्तियों की तैयारी में जुट गया है. इससे 800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. आयोग अगले सप्ताह इनका कैलेंडर जारी करेगा. जिसमें हर भर्ती के लिए तिथियां निर्धारित कर दी जाएंगी.

गड़बड़ी से बचने के पुख्ता इंतजाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई भर्तियों में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. परीक्षा से जुड़े हर कदम पर आयोग सतर्कता बरत रहा है. आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया का कहना है कि अभी तक उन्होंने स्नातक स्तरीय परीक्षा, कनिष्ठ अभियंता, मुख्य आरक्षी पुलिस, दूरसंचार सहायक, अध्यापक, फॉरेस्ट गार्ड आदि भर्तियों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है. इनमें भर्तियों की अंतिम चरण की सूची विभागों को भेज दी गई है जो जल्द ही जारी की जा सकती है.

जल्द ही जारी होगा कैलेंडर

समूह 'ग' की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग के पास है, उनसे अलग अब नई 14 भर्ती शुरू करने जा रहा है. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके लिए जल्द ही कैलेंडर जारी करेगा. सभी भर्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ कराई जाएंगी. किसी प्रकार की गड़बड़ी को नहीं होने दिया जाएगा. इससे पूर्व उत्तराखंड में कई भर्तियों में पेपर लीक के मामले सामने आए थे. जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल भेजा था.

यह भी पढ़ेंः 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में रेरा पर 'रार' बरकरार, महापंचायत कर बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget