एक्सप्लोरर

UKPSC ने PCS Exam की तारीख का किया ऐलान, 2 पालियों में होगी परीक्षा आयोजित, जानें शेड्यूल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 6 फरवरी 2025 के बीच दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 2 फरवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होगी. आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए सभी अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है. परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय पर आने के निर्देश दिए गए हैं. 

पीसीएस परीक्षा का शेड्यूल क्या है? 
बात की जाए पीसीएस परीक्षा 2025 के शेड्यूल के बारे में तो, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से पीसीएस की परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. जिसके शेड्यूल इस प्रकार हैं. 2 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी और द्वितीय पाली में निबंध, 3 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, 4 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, 5 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5 और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2025 से उपलब्ध होंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दोनों साथ लाने होंगे.

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर लिखित जानकारी का पालन करें
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा. इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड पर उल्लिखित जानकारी का पालन करना होगा. पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन में त्रुटि सुधार का विकल्प भी प्रदान किया है.

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और किसी प्रकार की त्रुटि की है, वे इसे 20 जनवरी 2025 तक सुधार सकते हैं. इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करे

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • त्रुटि सुधार" के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर का उपयोग कर लॉगिन करें.
  • आवेदन में आवश्यक सुधार करें.
  • ध्यान दें कि एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिलेगा.

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग द्वारा जारी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का अध्ययन करें. साथ ही, सभी विषयों की पक्की तैयारी करें और समय प्रबंधन का ध्यान रखें. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा और लोअर पीसीएस परीक्षा से जुड़े यह अपडेट राज्य के हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार कर लें और आयोग की वेबसाइट से अपडेट लेते रहें. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य को योग्य प्रशासनिक अधिकारी मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- ISRO की इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ गदगद, बोले- जय हिंद! भारत के लिए गर्व का क्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget