एक्सप्लोरर

Uttarakhand: ग्रीष्मकाल के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, यात्रा पड़ावों में लौटने लगी रौनक

उत्तराखंड में मदमहेश्वर धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर सैंकड़ों भक्तों ने उनका जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की.

Uttarakhand News: पंच केदारों (Panch Kedar) में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर (Madhyamaheshwar) धाम के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं. कपाट खुलने के पावन अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने पूजा-अर्चना की और शिवलिंग का जलाभिषेक की. इसके साथ ही भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा के पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है.

19 मई को ब्रह्म बेला पर गौंडार प्रधान पुजारी शिव शंकर ने भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस करोड़ देवी-देवताओं का आह्यवान किया. सुबह 6 बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार हुआ और फिर आरती उतारी गई. इसके साथ ही यह डोली गौंडार गांव से कैलाश के लिए रवाना हुई. 


Uttarakhand: ग्रीष्मकाल के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, यात्रा पड़ावों में लौटने लगी रौनक

शंख बजाकर दिया जाता है न्योता

भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते ठीक 2.15 बजे देव दर्शनी पहुंचकर विश्राम किया. कुछ देर विश्राम के बाद मदमहेश्वर धाम के भंडारी मदन सिंह पंवार और विशाम्बर पंवार ने शंख बजाकर डोली को धाम आने का निमंत्रण दिया तो डोली के साथ चल रहे भक्तों ने भी शंख ध्वनि देकर निमंत्रण को स्वीकार किया और डोली धाम के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की डोली ने मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों में शीश नवाया और सुबह 11 बजे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए.

Uttarakhand News: सरकार का दावा फेल, नया सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी बच्चों को नहीं मिली किताबें


Uttarakhand: ग्रीष्मकाल के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, यात्रा पड़ावों में लौटने लगी रौनक

कपाट खुलने पर हुआ शुद्धिकरण यज्ञ

कपाट खुलने के बाद विद्वान आचार्य अभ्युदय जमलोकी ने परम्परा के अनुसार शुद्धिकरण यज्ञ किया और इस दौरान वहां 300 से अधिक भक्त मौजूद थे. उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. कपाट खुलने के पावन अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनौडिया ने भक्तों को भगवान मदमहेश्वर की महिमा पर आधारित पुस्तक मदमहेश्वर महात्म्य निःशुल्क बांटा, तो वहीं ऊखीमठ के लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी नारायण दत्त जुयाल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया. सिक्स सिग्मा मेडिकल सर्विस टीम ने धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी शुरू कर दिया है, जिसका संचालन यात्रा के मौसम में होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Power Cut In UP: यूपी में 25 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग, ग्रामीण और कस्बों में हो रही कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget