एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर: नशे में युवक ने मां, चाची और चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया, एक की मौत

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जसपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीमों ने जांच के बाद आरोपी की चाची सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं मां और भाई का इलाज जारी है.

Udham Singh Nagar News: प्रेम कहानी पूरी ना होने पर नशे का आदि बने युवक ने अपनी मां से मामूली कहासुनी के बाद मां, चाची और चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में मां के हाथों की उंगली कट गई, जबकि आरोपी द्वारा किये गए इस हमले में उसकी चाची और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी की चाची को मृत घोषित कर दिया. जबकि आरोपी की मां और चचेरे भाई का इलाज चल रहा है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया.

क्या है पूरा मामला
उधम सिंह नगर जिले की जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघा वाला के रहने वाले सेंकी चौहान और उसकी मां रेखा चौहान को लेकर किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई. इस कहासुनी के बाद आरोपी सेंकी चौहान ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला बोलकर उनके हाथों की अंगुलियां काट दी और इसके बाद अपने चाचा के घर पहुंच गया जहां उसने अपनी चाची सुनीता देवी और चचेरे भाई हर्षित पर हमला बोल दिया. 

तीनों पर हमला कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जसपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीमों ने जांच के बाद आरोपी की चाची सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के कारण आरोपी की मां रेखा चौहान और उसके चचेरे भाई हर्षित के हाथों की अंगुलियां काट गई है, जिसका उपचार चल रहा है. 

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सेंकी चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी खोजबीन शुरू कर दीं. कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं इस घंटे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

हरिद्वार: मेन रोड़ पर शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों और पुलिस सब परेशान

क्यों होता था विवाद
घटना का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि जयपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघवाला गांव के रहने वाले संघ की नाम के युवक को कुछ दिनों पहले उसके चाचा ने डांट दिया था. जिसके बाद से उसने अपने चाचा को सबक सिखाने की ठान ली थी, जब सेंकी की मां ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने अपनी मां पर ही पाटल से हमला कर दिया. 

मां पर हमला करने के बाद चाचा के घर की तरफ चले गया, जहां उसने अपने चचेरे भाई हर्षित और अपनी चाची पर भी हमला कर दिया. इस घटना में आरोपी की चाची की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा. सेंकी एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन जब प्यार परवान नहीं चढ़ा तो उसने सन्यासी बनने की ठान ली. 

जब वो अपनी मां से सन्यासी बनने को बोलता तो उसकी मां इस बात से नाराज हो जाती और दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाता था. आए दिन होने वाले विवाद के बाद चाचा राकेश कुमार और चाची सुनीता देवी ने भतीजे को समझने के लिए डांटते रहते थे. इस बात से नाराज आरोपी सेंकी चौहान ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.
(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget