एक्सप्लोरर

Uttarakhand Crime News: उधम सिंह नगर में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा, एकतरफा प्यार में युवक ने दिया था वारदात को अंजाम

Udham Singh Nagar Double Murder: उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में सोते समय दंपती सोनाली और संजय यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के रुद्रपुर (Rudrapur) में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ट्रांजिट कैंप थाना (Transit Camp Police Station) क्षेत्र में हुई इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है. उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी (Manjunath TC) ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए बताया की तीन अगस्त की देर रात सूचना मिली थी की एक अज्ञात व्यक्ति ने आजाद नगर में घर में सोते समय दंपती सोनाली और संजय यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. साथ ही एक बुजुर्ग महिला गौरी मंडल को घायल कर दिया गया है.

एसएसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. घटना के अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया. जांच के दौरान टीम को सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिह्नित किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जगदीश उर्फ राजकमल फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने सात टीमों को लगाया था. इस दौरान अलग-अलग टीमों ने पांच राज्यों में डेरा डालते हुए 1200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अहम सुराग हाथ लगे.

आरोपी लगातार बदल रहा था ठिकाने

मंजूनाथ टीसी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जगदीश ठिकाने बदलता रहा. इसके बाद एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. टीम की ओर से आरोपी जगदीश को रामपुर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका सोनाली से एकतरफा मोहब्बत करता था. इस बीच जगदीश ने कई बार सोनाली से बातचीत करने की कोशिश की, उसे गुलदस्ता और फोन भी देने की कोशिश. फिर भी सोनाली ने जगदीश की मोहब्बत को कबूल नहीं किया.

जगदीश को कठोर सजा सुनाने की पैरवी करेगी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि इसके बाद जगदीश ने सोनाली और उसके पति संजय यादव को मौत के घाट उतारने की ठानी. फिर देर रात घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जगदीश को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. मंजुनाथ टीसी ने बताया पुलिस पूरे प्रयास करेगी कि आरोपी जगदीश को फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाए. इसके लिए जो भी साक्ष्य, तथ्य और गवाह कोर्ट में पेश करने होंगे पुलिस हरसंभव प्रयास करते हुए करेगी. साथ ही आरोपी जगदीश को कठोर सजा सुनाने की पैरवी करेगी.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो IAS और 50 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget