एक्सप्लोरर
उन्नाव: सेफ्टी टैंक से जहरीली गैस का रिसाव होने से दो मजदूरों की मौत
सीवर व सेफ्टी टैंक की सफाई को दौरान सुरक्षा के उपाय न अपनाना एक बार फिर भारी पड़ा। उन्नाव में एक फैक्ट्री के सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया, जिसके चलते दो मजदूरों की मौत हो गई

उन्नाव, एजेंसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी स्थित फैक्टरी में गुरुवार को सेफ्टी टैंक के पास काम करते समय दो श्रमिकों की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गयी। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि किंग्स इंटरनेशनल टेनरी में काम करने वाले माखी थाना क्षेत्र के गांव पवई निवासी अनिल रावत व अजगैन थाना क्षेत्र के दौलतखेड़ा निवासी अनिल कठेरिया केमिकल टैंक में काम कर रहे थे।
टैंक में अचानक जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे रावत और कठेरिया बेहोश हो गये। मिश्रा ने बताया कि दोनों श्रमिकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL
























