एक्सप्लोरर

चंदौली: जंगली जानवर के हमले में महिला समेत दो घायल, एक ही हालत गंभीर

चंदौली के एक गांव में जंगली जानवर के हमले में दो लोग घायल हो गए हैं. एक की गंभीर हालत होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

Attack in Chandauli: चंदौली के चकिया इलाके के दाऊदपुर गांव के पास जंगली जानवर ने दो लोगों पर हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में एक महिला और एक बुजुर्ग है. बुजुर्ग की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला पर जब जंगली जानवर हमला कर रहा था तो वृद्ध व्यक्ति उसको बचाने गया था. इस दौरान वह भी जंगली जानवर की चपेट में आ गया. मामले की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों का कहना है दोनों लोगों पर तेंदुए ने हमला किया है.

दरअसल, दाऊदपुर गांव के पास ही चंद्रप्रभा वन सेंचुरी है. जंगल में 50 वर्षीय कलावती देवी बकरी चराने गई थी. इस दौरान कलावती देवी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया. उधर से गुजर रहे 70 वर्षीय सरजू ने घटना को देखा तो महिला को बचाने के लिए आगे बढ़ा. इस दौरान जंगली जानवर ने सरजू पर भी हमला कर दिया. घटना में सरजू बुरी तरह घायल हो गया. 

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के चरवाहे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बुलाया. दोनों घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, हमले में बुरी तरह घायल सरजू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. मामले की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के परिजनों से मामले की जानकारी ली.

संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉ बी एस मौर्या ने बताया कि कलावती का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया जबकि 65 वर्षीय सरजू  के दोनों हाथ में गंभीर चोट आई है. उनको प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Incident: यूपी में संविधान को कुचलने की कोशिश, दोषियों को समन नहीं गुलदस्ता दे रही सरकार- अखिलेश यादव

UP Election: मायावती ने की मतदान से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कहा- चुनाव आयोग को लिखूंगी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget