एक्सप्लोरर

बाराबंकी सड़क हादसा, रोडवेज बस ने टैंपो ट्रेवलर को पीछे से मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत,10 घायल

बाराबंकी जिले में देर रात हुये सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और 10 घायल हो गये. घटना के मुताबिक बिहार से आ रही ट्रैंपो ट्रेवलर को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई.

बाराबंकी. बाराबंकी जिले के रामस्नेहीघाट इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस जैसा वाहन जिसमें करीब एक दर्जन यात्री बैठ सकते हैं) सवार एक महिला समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

बिहार से आ रहे थे मजदूर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के जालंधर का रहने वाला जसपाल नामक व्यक्ति अपनी फैक्ट्री में काम कराने के लिए बिहार के बांका जिले से 11 मजदूरों को टेंपो ट्रैवलर से लेकर रवाना हुआ था. उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे उनका वाहन रामस्नेही घाट स्थित एक ढाबे के पास रुका. वहां खाना खाने के बाद चालक ने गाड़ी किनारे लगाई और सभी सो गए.

रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर

उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजे जब आगे का सफर तय करने के लिए ड्राइवर टेंपो ट्रैवलर को लेकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी अयोध्या की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी. इससे टेंपो ट्रैवलर दूसरी ओर जाकर पलट गई.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो ट्रैवलर से घायल यात्रियों को बाहर निकलवाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने अमरी देवी (35) और जोगी बिंद (44) को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी में फिल्म सिटी बनाने को लेकर सीएम योगी के आवास पर हुई बैठक, शामिल हुईं फिल्मी हस्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
UP: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी मायापति दुबे पर कसा शिकंजा, ईंट भट्ठा और गाड़ियां कुर्क
UP: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी मायापति दुबे पर कसा शिकंजा, ईंट भट्ठा और गाड़ियां कुर्क

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
Embed widget