एक्सप्लोरर

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना से संक्रमित

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की 59 वर्षीय मां जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की 59 वर्षीय मां जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी और सरकार से मदद मांगी। दीपिका ने शुक्रवार शाम फेसबुक पर लिखा, "मेरी 59 वर्षीय मां कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मेरे माता-पिता दिल्ली में हैं। जांच लेडी हार्डिग हॉस्पिटल में की गई और उन लोगों ने रिपोर्ट नहीं दी। उन्होंने मेरे पिता को बस रिपोर्ट की पिक्चर क्लिक करने दी। मैं आशा करती हूं कि संबंधित लोग इसे पढ़ रहे होंगे और मेरी मां को वहां कुछ राहत मिलेगी। हमें आपकी मदद की जरूरत है।"

अभिनेत्री ने दिल्ली स्थित अपने घर का पता भी साझा किया और अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी उल्लेख किया।
टीवी शो 'दीया और बाती हम' की अभिनेत्री ने फेसबुक पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह मुंबई से दिल्ली की यात्रा नहीं कर सकती क्योंकि उनका एक छोटा बच्चा है। हालांकि, उनकी बहन अनामिका पहले से ही दिल्ली में हैं।
दीपिका ने बताया कि उनके माता-पिता दिल्ली के पहाड़गंज आर्य नगर इलाके में एक संयुक्त परिवार में रहते हैं, जिसमें कम से कम 45 लोग हैं। उनके पिता के भी कोरोना से सक्रमित होने का संदेह है, जबकि उनकी दादी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
अभिनेत्री ने अपने वीडियो में शिकायत की है कि चूंकि दिल्ली का लेडी हार्डिग हॉस्पिटल उनकी मां की रिपोर्ट नहीं सौंप रहा है, इसलिए वे उन्हें भर्ती करवाने के लिए किसी अन्य अस्पताल का रुख नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने मां के इलाज के लिए जिन अस्पतालों से संपर्क किया उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि कोई बेड खाली नहीं है, उनके परिवार को मरीज को घर पर रखने की सलाह दे रहा है।
दीपिका ने कहा कि उनकी मां को घर पर रखने का मतलब होगा परिवार के 45 सदस्यों की जान जोखिम में डालना और इसलिए उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget