एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

एबीपी गंगा टॉप 10 में देखिए, आज की बड़ी खबरें। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह पश्चिम बंगाल में एक जनसभा जबकि झारखंड में एक सभा और रोड शो करेंगे।

1.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह पश्चिम बंगाल में एक जनसभा जबकि झारखंड में एक सभा और रोड शो करेंगे।

2.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहेंगी। वह अंबाला और हिसार में जनसभा करेंगी। इसके बाद वह रोहतक में रोड शो करेंगी।

3.

चुनाव आयोग में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना जवाब देना है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। आयोग ने राहुल गांधी के उस भाषण पर उनको नोटिस जारी किया था जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार ने एक नया कानून लागू किया है जो आदिवासियों को गोली मारने की अनुमति देता है राहुल गांधी के बयान मध्यप्रदेश के शहडोल में 23 अप्रैल की जनसभा के दौरान दिया था।

4.

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी के नेता छगन भुजबल भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए आज चुनाव प्रचार करेंगे जो बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के समर्थन में भुजबल आज कई रैलियां करेंगे।

5.

बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी में दो जनसभाएं करेंगी। बीएसपी और सपा की संयुक्त सभा जौनपुर जिले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल प्रांगण मैदान पुलिस चौकी के पीछे होगी। दूसरी सभा भदोही जिले के ग्राम लखनो में होगी।

6.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अम्बेडकरनगर, बस्ती और संतकबीरनगर जिले के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह यहां जनसभाएं करेंगे।

7.

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी आज सुबह 8.30 बजे करावल नगर विधानसभा में पुराना थाना खजूरी ख़ास से रोड शो शुरू करेंगे।

8.

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस (सीआईएसईसी) ये परीक्षाएं आयोजित करता है। सीआईएसईसी आज दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्टर-1 स्थित ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेन्स कर नतीजे घोषित करेगा। परीक्षा के परिणाम इसकी वेबसाइट कैरियर्स पोर्टल और एसएमएस के माध्यम से देखे जा सकेंगे।

9.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा की शुरूआत हो जायेगी। केदारनाथ धाम के कपाट जहां नौ मई को खुलेंगे वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे। उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट आज सुबह 11:30 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 पर खोले जायेंगे। केदारनाथ धाम में लगभग 3000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।

10.

इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना रमज़ान आज से शुरु हो रहा है। पूरे एक महीने मुस्लिम रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का महीना खत्म होने पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। रोज़े रखना इस्लाम के पांच स्तंभ में से एक है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget