एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 6 सितंबर की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

चंद्रयान 2 मिशन के तहत भारत इतिहास रचने के करीब...यूपी में बिजली की दरों में बढ़ोंतरी को लेकर कांग्रेस का लालटेन प्रदर्शन समेत 6 सितंबर की दस बड़ी खबरें पढ़िये सिर्फ एक क्लिक पर

  1. भारत का चंद्रयान-2 इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुका है। 7 सितंबर को सुबह 1:55 पर जब चंद्रयान का लेंडर विक्रम चांद की धरती पर कदम रखेगा उसी के साथ भारत एक नया इतिहास रच देगा। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के उतरने का सीधा नजारा देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हाईस्कूल विद्यार्थियों के साथ बेंगलुरु स्थित इसरो केंद्र में मौजूद रहेंगे। हालांकि इसरो के चेयरमैन के सिवन ने बताया कि अब तक चांद पर भेजे गए मिशन में सॉफ्ट लैंडिंग के चांस केवल 37 फ़ीसदी ही सफल हुए हैं।
  2. कोर्ट ने चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को तिहाड़ जेल भेज दिया। स्पेशल जज अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में 19 सितम्बर तक जेल भेज दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल में अपनी दवा ले जाने की अनुमति दे दी। उनकी जेड सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कोर्ट ने निर्देश दिया कि चिदंबरम को जेल में अलग कोठरी में रखा जाए। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने आश्वासन दिया कि जेल में चिदंबरम को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी।
  3. वित्त मंत्रालय पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर केंद्रीय लोक उपक्रमों के प्रमुखों के साथ बैठक करेगा। वित्त मंत्रालय सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिये आज केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) के प्रमुखों के साथ बैठक करेगा। बैठक में पूंजी व्यय बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिये जाने की उम्मीद है। सरकार की चालू वित्त वर्ष में 3.3 लाख करोड़ रुपये के पूंजी व्यय की योजना है। इसमें रेलवे और सड़क परिवहन मंत्रालय का व्यय भी शामिल है।
  4. संसद भवन परिसर में आज 'फिट इंडिया' का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'फिट इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए संसद भवन परिसर में आज 'फिट इंडिया' का आयोजन किया गया है जिसमें मंत्री एवं सांसद हिस्सा लेंगे। फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 5 बजे संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।
  5. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के आज पार्टी के सभी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में महात्मा की 150वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर चर्चा होगी। बैठक शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होगी।
  6. बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर यूपी कांग्रेस आज निकालेगी लालटेन जुलूस। यूपी में बिजली बिल बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ प्रियंका गॉंधी ने लालटेन जलाने का फैसला किया है। कांग्रेस की तैयारी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने की है। वो भी चार दिनों तक। प्रियंका के ऑफ़िस से पार्टी के सभी छोटे बड़े नेताओं को संदेश भेज दिया गया है। ये भी कहा गया है कि इस अभियान में सब जुटें। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका यूपी के नेताओं को दिल्ली बुला कर बैठक कर रही हैं।
  7. सुप्रीम कोर्ट गैरकानूनी गतिविधि निषेध कानून यानी UAPA में हाल में हुए बदलाव के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाओं में कहा गया है कि बदलाव सरकार को किसी को भी मनमाने तरीके से आतंकवादी घोषित करने का अधिकार देता है। इसके बाद उस व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। खुद साबित करना होगा कि वो आतंकवादी नहीं है। ये समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के मौलिक अधिकार का हनन है।
  8. कलकत्ता हाईकोर्ट रेलवे के एक पैनल की सदस्यता दिलाने के लिए कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन के मामले में बीजेपी नेता मुकुल रॉय की अग्रिम जमानत अर्जी पर आज सुनवाई करेगा। गिरफ्तारी से रॉय को मिला संरक्षण गुरुवार आधी रात को समाप्त हो जाएगा। जस्टिस एस मुंशी और जस्टिस एस दासगुप्ता की बेंच ने कहा कि वह शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करेगी। बेंच के सामने गुरुवार को रॉय की अग्रिम जमानत याचिका आई थी।
  9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुने हुए भाषणों के प्रचार और प्रसार के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने 'लोकतंत्र के स्वर (खंड-2)' और 'द रिपब्लिकन एथिक (वॉल्यूम-2)' का प्रकाशन किया है जिसे आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जारी करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की रिलीज के अनुसार, यह राष्ट्रपति कोविंद द्वारा अपना पद संभालने के बाद दूसरे वर्ष (जुलाई, 2018 से जुलाई, 2019 तक) दिए गए 95 भाषणों का संकलन है।
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के चुनाव आज होंगे और इसके परिणाम दो दिन बाद घोषित किये जाएंगे। मतदान दो चरणों में सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतगणना रात 9 बजे से की जाएगी। चुनाव परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि केंद्रीय पैनल के महासचिव, उपाध्यक्ष व उपसचिव पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में भाग्य अजमा रहे हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget