एक्सप्लोरर

Top Ten News कोरोना के महासंकट के बीच आज से शुरू हो रहा है नया वित्त वर्ष...पढ़ेें आज की दस बड़ी खबरें

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। पढ़ें एक अप्रैल 2020 की दस बड़ी खबरें

1- दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में डीटीस की बसें लगाई गई हैं। डॉक्टर्स और पुलिस प्रशासन लगातार अंदर से लोगों को निकाल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग अंदर मौजूद हैं। लगभग 1500 लोगों को निकाला जा चुका है। इतना ही नहीं मंगलवार शाम 7 बजे के करीब डॉक्टर को एक एंबुलेंस भी बुलानी पड़ी क्योंकि दो लोग ज्यादा बीमार थे और चलने की हालत में नहीं थे। उनको एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलान शाद और अन्य के खिलाफ एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और साथ ही आईपीसी की धारा 269,270,271 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2- कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। एक याचिका सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाज़ारी के खिलाफ दाखिल हुई है। याचिका में ज़रूरतमंदों तक इन्हें मुफ्त में उपलब्ध कराने की मांग की गई है। दूसरी याचिका संविधान के अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल की घोषणा के लिए दायर की गई है। CASC नाम की संस्था की याचिका में कहा गया है कि केंद्र और राज्यों में समन्वय नहीं है। इस समय पूरे देश में एक जैसी व्यवस्था ज़रूरी है। लोगों को आर्थिक तौर पर अंतरिम राहत देना भी ज़रूरी है। इसलिए अनुच्छेद 360 का इस्तेमाल हो।

3- नया वित्तीय वर्ष 2020-21 आज से शुरु हो रहा है। इससे पहले सोमवार को ही साफ कर दिया कि कोरोना वायरस को चलते काम में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मौजूदा फाइनेंशियल ईयर का कोई विस्तार नहीं किया गया है। मौजूदा साल 31 मार्च को ही खत्म हो रहा है। 1 अप्रैल यानी आज से नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि वित्त वर्ष को बढ़ाने वाली खबरें फर्जी हैं, इनमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। इस बारे में सरकार की ओर से एक प्रेस नोट भी जारी कर जानकारी दी गई है।

4- आज से देश के 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मिलाकर 4 बड़े बैंक बन जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा। इस विलय के बाद बनने वाला बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। केनरा बैंक के साथ सिंडिकेट बैंक का विलय होगा। विलय के बाद यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। यूनियन बैंक का आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ विलय होगा। विलय के बाद बनने वाला बैंक देश का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा। इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक विलय के बाद देश का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले साल अगस्त में बड़ा फैसला लेते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की।

5- आज से सिर्फ BS-6 गाड़ियों की ही बिक्री भारत में हो सकेगी। हालांकि लॉक डाउन खत्म होने के बाद कंपनिया बीएस-4 गाड़ियों का इस समय बचे स्टॉक का 10 फ़ीसदी बेच सकेंगी। लेकिन यह बिक्री दिल्ली एनसीआर में नहीं होगी। दिल्ली एनसीआर में सिर्फ उन्हीं गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा, जिनकी बिक्री 31 मार्च तक हो जाएगी। बाकी देश में भी लॉक डाउन के बाद जो 10 फ़ीसदी माल बेचा जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन बिक्री के 10 दिन के भीतर करवाना होगा।

6- चैत्र नवरात्र की आज अष्टमी है। अष्‍टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप यानी कि महागौरी का पूजन किया जाता है। गौरतलब है कि इस बार लॉकडाउन के चलते लोग मंदिरों में पूजा नहीं कर पाये। उन्हें घर पर ही मां की आराधना करनी पड़ी। रामनवमी 2 अप्रैल को है।

7- आज 'अप्रैल फूल'' डे है। हर साल पहली अप्रैल को मनाया जाता है। कभी-कभी ऑल फूल्स डे के रूप में जाना जाने वाला यह दिन, 1 अप्रैल एक आधिकारिक छुट्टी का दिन नहीं है लेकिन इसे व्यापक रूप से एक ऐसे दिन के रूप में जाना और मनाया जाता है जब एक दूसरे के साथ व्यावाहारिक मजाक और सामान्य तौर पर मूर्खतापूर्ण हरकतें की जाती हैं। इस दिन दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की शरारतपूर्ण हरकतें और अन्य व्यावहारिक मजाक किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य होता है बेवकूफ और अनाड़ी लोगों को शर्मिंदा करना। भारतीयों का मानना है कि अप्रैल फूल अंग्रेजों ने भारत के लोगों को मूर्ख बताने के लिए किया था

8- कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली से बिना किसी चिकित्सीय जांच के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले तब्लीगी मरकज जमात में शामिल होने वाले 157 लोगों की तलाश तेज हो गई है। इस मामले को लेकर सीएम योगी ने बीते मगंलवार को शाम में मेरठ और सहरानपुर मंडल के अधिकारियों के साथ वीसी कर हालात की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद डीजीपी एचसी अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को मुस्तैद कर दिया है। इनकी तलाश कर अब सभी को वहीं तत्काल क्वारंटाइन किया जाएगा जहां पर यह लोग मिल रहे हैं।

9- दिल्ली निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी मरकज जमात में उत्तराखंड के करीब 40 लोग शामिल थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ लोग रूड़की और अल्मोड़ा जिले के हैं, इनमें से चिन्हित लोगों को 14 दिन के लिए क्ववारैंटाइन में भेज दिया गया है, बाकियों की तलाश में पुलिस कई जिलों में छापेमारी कर रही है।

10- प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 103 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 नए केस सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 39 मामले नोएडा में मिले हैं, जबकि मेरठ में 19, आगरा में 11 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, 103 में से 17 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है,साथ ही अब तक 2812 सैंपल भेजे गए जिनमे 2621 नेगेटिव, 103 पॉजिटिव केस है, 88 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है, अलग–अलग जिलों की बात करें तो नोएडा में 39, आगरा में 11, मेरठ में 19, लखनऊ में 9, गाज़ियाबाद में 8, बरेली में 5, वाराणसी व पीलीभीत में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस है, पिछले 24 घंटे में बरेली में 5, नोएडा और गाजियाबाद में 1-1, नया कोरोना पॉजिटिव केस मिलें है। (डेटा आज शाम 6 बजे तक)

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का गौतमबुद्धनगर दौरा आज, नोएडा में इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
CM योगी का गौतमबुद्धनगर दौरा आज, नोएडा में इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
UP Panchayat Chunav: यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
Gorakhpur News: CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget