एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 14 सितंबर की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा करेगी बड़ा आयोजन। हिन्दी दिवस पर देश भर में होंगे तमाम कार्यक्रम। 14 सितंबर की दस बड़ी खबरें पढ़िये बस एक क्लिक में

  1. बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के मौके पर आज से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन करेगी जिसमें स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बीजेपी अध्यक्ष शाह आज सुबह 8 बजे दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।
  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल गंगा के संरक्षण और नदी को नवजीवन देने के लिए किया जाएगा। विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं। इन्हें फिलहाल आधुनिक कला संग्रहालय में देखा जा सकता है। इन उपहारों की नीलामी एक ऑनलाइन पोर्टल पर की जाएगी जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डिजाइन किया है।
  3. एनसीपी के लोकसभा सांसद उदयन राजे भोंसले ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खत्म करते हुये शुक्रवार को घोषणा की है कि वह शनिवार यानि आज दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी में शामिल होंगे। वीर सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के चार एनसीपी सांसदों में से एक भोंसले ने ट्विटर पर यह घोषणा की। सोशल मीडिया साइट पर एक ग्राफिक साझा करते हुए, भोंसले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
  4. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिंदी दिवस समारोह और राजभाषा पुरस्कार समारोह के वितरण में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम विज्ञान भवन में होगा।
  5. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को पहली बैठक होगी। बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर शाम 4 बजे होगी। इस दौरान महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।
  6. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की ईडी हिरासत अवधि 17 सितंबर तक बढ़ा दी। इससे पहले कोर्ट ने शिवकुमार की हिरासत अवधि पांच दिन बढ़ाने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी के अनुरोध पर विशेष जज अजय कुमार कुहाड़ ने यह आदेश दिया। ईडी ने एक धनशोधन मामले में शिवकुमार को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। उनकी नौ दिनों की हिरासत अवधि पूरी हो जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
  7. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। वह आज हमसफर रिजार्ट में सुबह 9 बजे धर्मगुरूओं से, 9.30 बजे नगर पालिका अध्यक्षों से, 9.45 बजे अधिवक्ताओं से तथा 10.30 बजे महिला प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेगें। वह सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए गए परिवारों से मुलाकात करेंगे। वह सुबह 11.45 बजे मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय जाएगें वहां वे 1.30 बजे तक रहेगें।
  8. कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सारदा चिट फंड घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज सीबीआई के सामने पेश होना है। सीबीआई ने इस बाबत शुक्रवार को नोटिस जारी किया। इससे पहले शुक्रवार को ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण संबंधी अपने आदेश को शुक्रवार को हटा लिया। सीबीआई के एक नोटिस को रद्द करने के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया। इस नोटिस में कुमार से मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था।
  9. बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आज अपने जन्मदिन के मौके पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे अवध विवि के संत कबीर सभागार में आर्टिकल 370 पर व्याख्यान देंगे। रविवार की सुबह करेंगे रामलला का दर्शन। दर्शन के बाद शंकराचार्य आश्रम में पूजन, कारसेवकपुरम में करेंगे गौ पूजन।
  10. राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) को स्वर्ण जयन्ती समारोह में अपने 200 लेखकों को सम्मानित करेगी। अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बिड़ला सभागार में 14 सितम्बर को स्वर्ण जयंती समारोह में अकादमी की ओर से पुस्तक लेखन से जुड़े अपने 200 लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget