एक्सप्लोरर

आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा पर सुनवाई। उत्तर भारत की राज्यों में भारी बारिश की संभावना। देश और राज्य से जुड़ी खबरों के लिये क्लिक करें।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी की मांग वाली निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई होनी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मामले के चारों दोषियों से उस याचिका पर उनका पक्ष मांगा था साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन से भी जाना चाहता कि आखिर इन दोषियों ने राहत के लिए कहां-कहां याचिका अभी भी दायर कर रखी हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन के साथ ही दोषियों के वकील भी अदालत में इस केस से जुड़े लंबित मामलों के बारे में जानकारी देंगे। गौरतलब है कि निर्भया की मां ने चारों दोषियों के लिए जल्द से जल्द फांसी की मांग की है।

nirbhaya

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कैंडल मार्च में शामिल होंगी प्रियंका गांधी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली में कैंडल मार्च में शामिल होंगी। महिला कांग्रेस आज शाम 5:30 बजे मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक ये कैंडल मार्च आयोजित कर रही है। प्रियंका गांधी इस मार्च में शामिल होंगी। संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज।  संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी इस सत्र में हुए कामकाज का ब्यौरा देंगे। प्रह्लाद जोशी दोपहर जोशी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

parliament

हैदराबाद एनकाउंटर मामले में आज तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई। तेलंगाना हाईकोर्ट में हैदराबाद एनकाउंटर मामले में आज सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को साफ कहा था कि कोई भी कोर्ट या आयोग अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। जिसके बाद हाईकोर्ट ने वकीलों से सुप्रीम कोर्ट से शवों को लेकर स्पष्टता लेने के लिए कहा था। अब देखना होगा कि आज जब हाईकोर्ट के वकील शवों को लेकर स्पष्टता को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट क्या कहता है और इसके बाद हाईकोर्ट का क्या रुख होता है। गौरतलब है कि यह मामला सुनवाई के लिए गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान की अगुवाई वाली खंडपीठ के समक्ष आया था। अदालत ने शुरू में यह कहकर मामले में आगे बढ़ने से इनकार कर दिया था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। संसद हमले की 18वीं बरसी आज। संसद में आतंकी हमले की आज 18वीं बरसी है। इस मौके पर संसद भवन प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का सुबह 10.30 आयोजन किया जाएगा। उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पीएम मोदी समेत सभी सांसद इस हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों और संसद के कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था।

modi

सबरीमला मंदिर में जाने से रोकी गई महिला बिंदु अम्मिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। उनका कहना है कि वहां जाने की कोशिश करने के लिए उन पर रासायनिक पदार्थ से हमला किया गया। पुलिस ने भी मंदिर में जाने में मदद नहीं की। हालांकि, CJI ने इस पर सुनवाई की सहमत देते हुए कहा था कि पिछले साल आया फैसला अंतिम नहीं है। उसे बड़ी बेंच के पास भेजा जा चुका है। पिछले साल कोर्ट ने हर आयु की महिला को वहां जाने की इजाज़त दी थी। पंचकूला हिंसा मामले में आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई। पंचकूला हिंसा मामले में आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद पंचकूला में हिंसा हुई थी। इस मामले में हनीप्रीत समेत अन्यों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। पिछली सुनवाई के दौरान डेरा मुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत समेत अन्यों पर आईपीसी की धारा 145, 146, 150, 151, 152, 153 और 120बी और इनमें से 4 आरोपियों पर इन धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की धारा 216 के तहत आरोप तय किए गए। मामले में देशद्रोह की धारा हट गई है और हनीप्रीत फिलहाल जमानत पर है। उत्तर भारत के राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान। उत्तर भारत के राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में घने कोहरे का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बर्फबारी का अनुमान है।

rain

दिल्ली - फिक्की की महिला संगठन एफएलओ के कार्यक्रम में शामिल होंगे केजरीवाल - फिक्की की महिला संगठन एफएलओ के कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज शामिल होंगे। कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी के कानपुर दौरे से पहले 126 साल से भी अधिक पुराने कानपुर के सीसामऊ नाले को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है,और नाले की जगह एक सेल्फी पाइंट को तैयार किया गया है। इस पाइंट पर सीएम ने भी बीते गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अपनी पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की,अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या इस नाले को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है या फिर पीएम के दौरे के बाद या बारिश के दिनों मे इस नाले को खोल दिया जाएगा, इस नाले के जरिए हजारों लीटर गंदा पानी गंगा में सीधे गिर रहा था, जबकि करोडों रुपये खर्च कर हाल ही में इसे टैपिंग कर बंद करने का दावा किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget