एक्सप्लोरर

Encounter in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर घायल

Encounter in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश पर डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

मुजफ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों के रास्ते से भागने में कामयाब रहा. घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया. इसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं, जबकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों कांबिंग की मगर बदमाश खेतों के रास्ते दूर जा चुका था. घायल बदमाश (Injured criminal) का नाम सोनू उर्फ समीर उर्फ झोगा निवासी जानसठ बताया जा रहा है. जिस पर लूट चोरी और एनडीपीएस की धाराओं में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और जानसठ थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी है.

जवाबी फायरिंग में बदमाश हुआ घायल 

दरअसल, मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है. राकेश कुमार सिंह ( सीओ खतौली) ने बताया कि फाटक के निकट पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध लोग वहां आए. जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार बुआड़ा रोड की ओर फरार हो गये तभी पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. जिसकी जवाबी फायरिंग करने पर गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. उनकी बाइक वहीं फिसल कर गिर गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए गन्ने के खेतों के रास्ते से फरार हो गया. 

थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया जिसमें घायल बदमाश की पहचान समीर उर्फ सोनू झोंगा निवासी जानसठ के रूप में हुई जो जानसठ कोतवाली का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. जिस पर लूट चोरी और एनडीपीएस की धाराओं में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने फरार अपराधी को पकड़ने के लिए भी टीम गठित कर दी है. 

ये भी पढ़ें.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget