एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

मैनपुरी में मुलायम और मायावती एक साथ मंच साझा करेंगे। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस रैली में सपा संरक्षक पहुंचते हैं या नहीं समेत एबीपी गंगा पर पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें।

1.

मुलायम के लिये वोट मांगेंगी मायावती। सपा,बसपा और आरएलडी महागठबंधन की चौथी रैली आज मैनपुरी में होगी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपने दशकों पुराने प्रतिद्वंद्वी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी। मैनपुरी की क्रिश्चियन फील्ड में होने वाली इस रैली में मायावती और मुलायम मंच साझा करेंगे। इसके जरिये महागठबंधन प्रतिद्वंद्वियों को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि सभी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। रैली दोपहर एक बजे शुरू होगी।

2.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तालकटोरा स्टेडियम में व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन भाजपा को समर्थन देने वाले व्यापारी कर रहे हैं। व्यापारियों ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी घोषणापत्र में किये गये विभिन्न वादों के प्रति आभार जताने के लिये इसका आयोजन किया है। भाजपा ने घोषणापत्र में 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, 60 साल बाद पेंशन, व्यापार क्रेडिट कार्ड, जीएसटी को सरल बनाने और पांच लाख रुपये तक की आय पर आयकर छूट जैसे वादे किये हैं। इस राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन में दिल्ली और देश के हजारों व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे होना है।

3.

कानुपर में प्रियंका गांधी रोड शो और नुक्कड़ सभा करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका यह रोड शो पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जायसवाल के समर्थन में करेंगी। कार्यक्रम इस तरह है। वे दोपहर तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। उनके रोड शो की शुरुआत घंटाघर से होगी। नया गंज, किराना मार्केट, बिरहाना रोड से होता हुआ ये जुलूस फूलबाग चौराहा में जनसभा का शक्ल ले लेगा।

4.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय अमेठी दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे अमेठी में फुरसतगंज एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। इसके बाद गौरीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ इंडोर मीटिंग कर राहुल गांधी के अमेठी चुनाव की स्थितियों का जायजा लेंगी और फिर दोपहर 2.30 कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

5.

आंवला लोकसभा में देवचरा में गठबंधन की संयुक्त रैली होगी। रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती संबोधित करेंगे। रैली दोपहर 1.30 होगी।

6.

बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा आज रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस जनसभा के दौरान पूर्व सपा नेता अमर सिंह भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में आजम खान और जया प्रदा के बीच चल रहे विवाद में कूदते हुए अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस प्रवृत्ति का बताया था और कहा कि आजम खान महिलाओं का अपमान करते हैं। गौरतलब है कि आजम खान और जया प्रदा के बीच विवाद की बड़ी वजह पूर्व सपा नेता अमर सिंह को माना जाता है।

7.

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा ने आजम खान के विवादित बयान के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अच्छा है कि पार्टी द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदतमीजी उसी के खिलाफ जा रही है। जया ने कहा कि आजम खान के असंवेदनशील बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया दिखाती है कि वह एक कैसे माहौल में पले-बढ़े हैं। उनकी आजम खान की सोच से मिलती है।

8.

सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुनाव आयोग का प्रतिबंध आज खत्म हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ आज संभल, फिरोजाबाद, इटावा, और मिश्रिख में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है। सुबह 11.30 बजे कैला देवी मंदिर मैदान, असमौली, सम्भल में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे जीएल इंटर कालेज मैदान, सिरसागंज, फिरोजबाद में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रसेन जादौन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान, इटावा में बीजेपी प्रत्याशी रामशंकर कठेरियाके समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जूनियर हाईस्कूल मैदान, हरदोई में मिश्रिख लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

9.

चुनाव आयोग आज भाजपा और कांग्रेस के द्वारा दी गयी शिकायतों पर आदेश दे सकता है। भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत देते हुए राहुल गांधी के ''चौकीदार ही चोर है'' वाले बयान पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए उनको चुनाव प्रचार करने से रोकने की मांग की है और साथ ही सिद्धू के कटिहार वाले बयान पर भी चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर से रहस्यमयी बैग गिरने की घटना पर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों पर भी योगी आदित्यनाथ की तरह की कार्रवाई करने की बात कही है।

10.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात और कर्नाटक दौरे पर रहेंगे।उनका कार्यक्रम इस प्रकार है। वे सुबह 11.30 बजे तापी जिले के बाजीपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे कर्नाटक के रायचूर और शाम 5.15 बजे कर्नाटक के चिकोडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget