एक्सप्लोरर

प्रदेश: प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर

प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। प्रदेश को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...यूपी लोक सेवा आयोग में एलटी ग्रेड भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम का बचाव किया।

1.

सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उसे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है। जून में दोबारा इसे खोल दिया जाता है। इस इस दौरान देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।

2.

लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए आज पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नेता चुनने के साथ ही किसी सांसद को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। ये बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी।

3.

यूपी लोक सेवा आयोग में एलटी ग्रेड भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम का बचाव किया है। कहा कि योगी सरकार में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम हो रहा है और भाजपा सरकार में ऐसे मामले के सामने आने के बाद कार्रवाई हो रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

4.

बस्ती के कप्तानगंज थाना एरिया के राखियां गांव में नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी डंडे से लैस दबंगों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। उनको भी बुरी से मारा पीटा।

5.

मारपीट में 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

6.

कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी प्रमोद सक्सेना की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बुलंदशहर डीएम अभय सिंह ने रिटायर कर्मचारी को न सिर्फ गले लगाया। बल्कि भविष्य की शुभ कामना देते हुए अपनी सरकारी कार में कलक्ट्रेट से घर के लिए रवाना किया।

7.

टिहरी जिले में जगंलों की आग ने वन विभाग और प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। नई टिहरी, जाखणीधार, लंबगांव, भिलंगना के जंगल आग से धधक रहे हैं। जबकि वन विभाग आग बुझाने के हवाई दावे करने में लगा हुआ है।

8.

सहारनपुर में बरसों पुरानी पांवधोई नदी की तस्वीर काफी मेहनत के बाद बदल गई है, शहर के लोगों की मुहिम रंग लाई और शहर के बीचो बीच से बहने वाली ये नदी अविरल धारा में बहने लगी.. पावन नदी पर बनाए गए सुंदर घाट पर जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

9.

मुरादाबाद में नेशनल हाइवे 24 पर मुंडापांडेय थाना इलाके में टोल प्लाजा पर तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचल दिया। ट्रक के नीचे बाईक आने से तेल की टंकी में अचानक धमाका हो गया। धमाके के साथ ट्रक और बाइक में आग लग गई।

10.

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस ने 65 लाख लूट के मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget