एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: पढ़ें 12 फरवरी की उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 NEWS: पढ़ें 12 फरवरी की उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें । बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक समेत केजरीवाल की जीत पर अखिलेश ने क्या कहा।

  1. आगामी बजट सत्र से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा  के  अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।बैठक विधान भवन में  कक्ष संख्या 15 में होगी।
  2. सीएम योगी की अध्यक्षता में शाम बजे लोकभवन में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगीजिसमें सीएम योगी बजट सत्र की रणनीति को लेकर पार्टी एमएलए-एमएलसी को निर्देश देंगे।
  3. आगामी बजट सत्र को लेकर समाजवादी पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक पार्टी मुख्यालय में होगी।
  4. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज आजमगढ़ में सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन में कथित पुलिसिया हिंसा में घायल लोगों से मिलने पहुंचेंगी। वह आजमगढ़ के बिलरियागंज में प्रदर्शन कर रही उन महिलाओं से मिलेंगी जिन पर पुलिस ने 5 फरवरी को लाठीचार्ज किया था।
  5. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा के चुनावों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा  की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है,दिल्ली देश की राजधानी है और वहां सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक हैइस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा
  6. क्वालिटी बार और आज़म खान के हमसफर रिसोर्ट के मामले में सपा सांसद आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई होनी है। ये सुनवाई रामपुर की एडीजे 6 की स्पेशल कोर्ट में होनी है सुनवाई। आज़म खान और उनके परिवार पर सहकारी संघ की दुकान कब्जाने और क्वालिटी बार पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला चल रहा है। साथ ही एक दूसरा मामला हम सफर रिसोर्ट का है जिसमे आज़म खान के परिवार पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है। 
  7. उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बेहमई नरसंहार मामले की सुनवाई आज विशेष अदालत के समक्ष होगी। करीब चार दशक पुरानी इस जघन्य वारदात को कथित रूप से महिला डकैत फूलन देवी ने 20 लोगों की हत्या कर अंजाम दिया था।
  8. प्रयागराज के मंसूर पार्क में पिछले 30 दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ धरना चल रहा है.,तो राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर 26 दिनों से और कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में 36 दिनों प्रदर्शन जारी है।
  9. बांदा- नक्सलियों से लड़ते CRPF जवान विकास कुमार हुए शहीद हो गए। देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लामा पहुंचा।आज पूरे सम्मान के साथ शहीद अंतिम संस्कार का होगा। बता दें कि शहीद विकास छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात थे। जहां 10 फरवरी को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वो शहीद हो गए।
  10. फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र तिलक नगर में रहने वाले राजीव कुमार की आचमन शर्मा नाम के बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी,मृतक के भाई का आरोप है कि आचमन शर्मा नाम के बदमाश ने इनकी बेटी के साथ रेप किया था उसका पांच-छः महीने से मुकदमा चल रहा था यह राजीव बिजली मिस्त्री कार्य करते थे,और घर आ रहे थे तभी रास्ते में गोली मार दी और उनकी मौत हो गई। 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget