एक्सप्लोरर

प्रदेश: पढ़ें प्रदेश से जुड़ी टॉप 10 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। प्रदेश को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

1.

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से पार्टी में मंथन और बैठक का दौर जारी है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंचेगी। पार्टी की हार की समीक्षा बैठक करेंगी। इसी के साथ प्रियंका कांग्रेस को सूबे में फिर से खड़ा करने के लिए भी रोड मैप तैयार करेंगी।

2.

प्रियंका गांधी 11 और 12 जून को रायबरेली में पूर्वी यूपी के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में लगाए गए कोऑर्डिनेटर के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ प्रियंका प्रदेश में पार्टी के पुनर्गठन पर भी मंथन करेंगी।

3.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें ब्लड शुगर बढ़ने के कारण दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले संस्थान के निदेशक ने बताया था मुलायम सिंह यादव को कमजोरी लग रही थी। मुलायम सिंह हाईपर ग्लाईसिमिया और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं।

4.

गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले साल में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

5.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में आते हैं तो वो जनता दरबार जरूर लगाते हैं।

6.

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में मासूम रेप पीड़िता के पिता का दर्द छलक। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रेप और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया।

7.

लखनऊ में राजभवन में कुलपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यपाल राम नाईक शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने फर्जी मार्कशीट और डिग्री को लेकर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि फर्जी मार्कशीट और डिग्री के मामले किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

8.

मेरठ के सूरजकुंड इलाके में एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी रहीं।

9.

बरेली की रहने वाली 18 साल की दिव्यांग महिमा ने पहली बार नीट की परीक्षा पास की है। महिला के 157 अंक आए हैं जबकि दिव्यांगों को पास होने के लिए महज 120 नम्बर ही चाहिए। अब महिमा बरेली की ही आईवीआरआई में ही वैटनरी की डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती हैं।

10.

इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर चार लोगों की राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों लोग अवध रेलगाड़ी से यात्रा कर रहे थे। अवध को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराया जा रहा था तभी चारों उसकी चपेट में आ गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget