एक्सप्लोरर

Gyanvapi Survey: ASI ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर मांगा समय, वाराणसी जिला कोर्ट ने लगाई फटकार

UP News: ज्ञानवापी परिसर मामले को लेकर आज एएसआई ने वाराणसी की जिला कोर्ट में 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा, इस पर कोर्ट ने ASI को फटकार लगाई है.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में हुए ASI सर्वे को लेकर बुधवार (29 नवंबर) को दोनों पक्षों की दलील को वाराणसी जिला न्यायालय ने सुना. एक बार पुनः आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा सर्वे रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 3 सप्ताह का समय मांगा गया है, जिसको लेकर न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और कहा कि बार-बार सर्वे अवधि और रिपोर्ट तैयार करने को लेकर अतिरिक्त समय मांगना उचित नहीं है. इसके बाद वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा कल की तिथि को फैसले के लिए सुनिश्चित किया गया है. जिसमें यह बात स्पष्ट होगी कि इस मामले में ASI को सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अवधि दी जाएगी कि नहीं.

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि 'ज्ञानवापी परिसर में वजू खाने को छोड़कर हुए ASI सर्वे की रिपोर्ट पेश करने की तिथि 28 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन एक बार फिर ASI द्वारा रिपोर्ट पेश करने के लिए 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया है. जिसको लेकर आज वाराणसी जिला न्यायालय में सुनवाई हुई हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष और ASI की तरफ से मयंक कुमार द्वारा अपनी दलीलें रखी गई.'

जिला कोर्ट ने लगाई ASI को फटकार

फिलहाल वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा सभी की बातों को सुना गया, जिसके बाद जिला जज द्वारा सर्वे से जुड़ी अवधि को बार-बार बढ़ाने को लेकर ASI को फटकार लगाई और कहा कि आप ASI सर्वे अवधि को लेकर अंडरटेकिंग जमा करिए की कब तक इस मामले में रिपोर्ट तैयार हो जाएगी.

सर्वे रिपोर्ट पेश करने को लेकर कल आएगा फैसला

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा भी सर्वे अवधि बढ़ाने को लेकर जिला न्यायालय में आपत्ति जताई गई. वाराणसी जिला न्यायालय में देर तक चली सुनवाई के बाद जिला जज ने कल की तिथि इस मामले में फैसला सुनाने को लेकर सुनिश्चित की है. हालांकि इससे पहले भी तीन बार ASI द्वारा सर्वे की अवधि बढ़ाने को लेकर वाराणसी जिला न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जा चुका है. जिसमें ASI को अतिरिक्त समय भी दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः 
Vidhan Sabha Winter Session 2023: योगी सरकार आज रचेगी इतिहास, विधानसभा में पेश करेगी सबसे बड़ा अनुपूरक बजट, हो सकते हैं ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget