एक्सप्लोरर

आज का राशिफल (10 जून, 2019): एक क्लिक में पढ़ें आज का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (10 जून, 2019): एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल.... साथ ही बताया कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में क्या है खास।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कैसा रहेगा आज आपका दिन और आज आपके जीवन में क्या कुछ नया होने वाला है। इसके साथ ही जानिए पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में क्या खास होता है। ये सब बताया है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने

आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपका कार्य करने में मन लगेगा। साथ ही हर काम को आप पूरी एनर्जी से करेंगें।

आज का दिन महिलाओं के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनाकर चलने का है। ऑफिस में महिला सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

दान करना सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए आज किसी जरूरतमंद को एक पैकेट बिस्किट और जल अवश्य देना चाहिए।

वृष राशि

ऑफिस में आपके कार्य की कुशलता को देखकर, बॉस आपकी पीठ ठोक सकते हैं। आज बॉस के साथ ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है।

काम का बोझ बढ़ेगा, जिसको लेकर आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आप स्वस्थ रहें इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि भरपूर नींद लेना।

इस राशि वालों पर सूर्य का प्रभाव अधिक है, इसलिए कोशिश करना चाहिए कि सूर्य के नीचे डायरेक्ट न आएं। सिर पर कुछ छाया होना आवश्यक है। इसके लिए आप कैप, छाते आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

मिथुन राशि

काम-काज को लेकर आज चिन्ता हो सकती है। कई काम पूरे नहीं हो रहे हैं जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी।

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पीने के पानी को लेकर जागरूक रहें। पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए स्वच्छ जल का सेवन करना अनिवार्य है।

कर्क राशि

ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें।

आज खाने-पीने के मामले को लेकर दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। आज आपका जो दिल करे वो खा सकते हैं।

अपने पैतृक क्षेत्र में वृक्षारोपण कराना चाहिए। अशोक के पेड़ लगाना सर्वोत्तम रहेगा।

सिंह राशि

बॉस कोई बात को लेकर आप पर क्रोधित होते हैं तो आज अपनी बात को सही साबित करते हुए कुतर्क न दें। अन्यथा वह बुरा मान सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने व यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज जा सकते हैं।

महिलाओं को स्किन की केयर करनी होगी। कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट करा सकती हैं।

कन्या राशि

घर में मेहमान आ सकते हैं जिनको लेकर घर में प्रसन्नता का माहौल बनेगा। आतिथ्य से अतिथि का दिल जीतना है।

ऑफिस में मीटिंग का दौर चल सकता है। जरूरी काम होने के कारण आज ज्यादा काम करना पड़ सकता है।

रात में हल्का भोजन करना आपके स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम रहेगा। गरिष्ठ भोजन करने से बचें।

तुला राशि लगातार काम न बनने के कारण मन में उदासी महसूस हो सकती है। लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए। समय आने पर आपके काम भी बन जाएंगे। आज मार्ग में भटकाव भी हो सकता है इसलिए अपने विचारों को भटकने न दें। यदि कहीं दूसरे शहर की यात्रा में हों तो नेवीगेशन का सहारा ले सकते हैं। आपको किसी से भी विवाद नहीं करना है। विवाद करना आपके स्वभाव में नहीं है, इससे आपको ही नुकसान होगा। वृश्चिक राशि समय है ज्ञान से खुद को भरने का, प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें। इससे आपके अन्दर कार्य करने की नई ऊर्जा व स्फूर्ति आएगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर जरूरी न हो, तो यात्रा आगे के लिए प्लान की जा सकती है। आप जिस प्रोफेशन में हैं उस प्रोफेशन की कतई बुराई न करें, और न हीं नौकरी छोड़ने की चर्चा बार-बार करें। धनु राशि ऑफिस के कार्य को जल्दी से खत्म करने के चक्कर में आज आपसे कोई बड़ी मिस्टेक हो सकती है। आज अपने यार-दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। उनको घर पर भोजन का निमंत्रण भी देना चाहिए। पार्टनर-शिप में काम करने वाले लोग आज अपने पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर चलें। मकर राशि आर्थिक तंगी आज आपको परेशान कर सकती है। सब प्रभु पर छोड़ दें, जल्द ही परिस्थितियों में सुधार हो जाएगा। नींद पूरी न होने के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। जल्द ही कार्य को खत्म कर, भरपूर नींद लें। सामाजिक कार्यों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लें। अपनी सोसाईटी व आस-पास के क्षेत्र में जागरूकता के लिए कोई कैप लगवा सकते हैं। वृक्षारोपण भी कर सकते हैं। कुंभ राशि जिन लोगों को आज इंटरव्यू के लिए जाना है, उनको आज अपने व्यवहार में अधिक सौम्यता रखनी होगी।। आज आपका या परिवार में किसी अन्य का बर्थडे हो तो बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करना चाहिए। अपनी क्षमतानुसार ही वजन उठाएं नहीं तो कमर में खिचाव की वजह से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि आप किसी कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। जिसके कारण आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आज आलस्य बिल्कुल भी न करते हुए कार्य करें। सारे कार्य स्वतः ही होते जाएंगे। मीन राशि वाले आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget