एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में सीएमओ के खाते से फर्जी चेक जरिये ठगों ने निकाल लिए 5 लाख से ज्यादा रुपये

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सीएमओ के बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम खाते से अज्ञात लोगों ने फर्जी चेक के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा की धनराशि निकाल ली. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Udham Singh Nagar CMO News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बार ठगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अपना निशाना बनाया है. अज्ञात सख्स ने चेक की प्रतिलिपि बना कर बैंक से 5 लाख 79 हजार 300 सौ रुपये निकाल लिए. इसके बाद जैसे ही विभाग को इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. अब सीएमओ ने पंतनगर थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 
उधम सिंह नगर में सीएमओ के बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम खाते से अज्ञात लोगों ने फर्जी चेक के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा की धनराशि निकाल ली. जब सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को इस बात का पता चला तो पूरे स्वास्थ महकमे में हड़कंप मच गया. जाच के दौरान उस नंबर के चेक दफ्तर में ही मौजूद पाए गए. जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
 
पासबुक की एंट्री कराने पर हुआ खुलासा
 
तहरीर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विभाग के बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम का खाता रुद्रपुर के सिडकुल में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है. कुछ दिन पहले जब बैंक की पासबुक की एंट्री की गई तो खाते से 7, 8, 13, 21 और 23 सितंबर 2021 को अलग-अलग चेक से बच्चू पासवान नाम के शख्स द्वारा 5 लाख 78 हजार 300 रुपये निकाल लिए हैं. जिसके बाद मामले की जांच की गई तो जिन चेक से पैसे निकाले गए हैं, वो सभी चेक कार्यालय में सुरक्षित है. लेकिन बैंक में उस नंबर के चेक से पैसा निकलने की बात कही गई है. फिलहाल मामले में सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget