एक्सप्लोरर

सम्भल में 3 बंदियों का तांडव, सिपाहियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर मारी गोली, फरार

एसपी सम्भल यमुना प्रसाद ने बताया कि फरार कैदियों की पहचान शकील पुत्र नूर मुहम्मद, कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी रमपुरा बहजोई और धर्मपाल पुत्र देशराज दोनों निवासी भरतपुर बहजोई के रूप में हुई है।

सम्भल, एबीपी गंगा। चन्दौसी न्यायालय में पेशी के बाद वापस मुरादाबाद जेल ले लाए जा रहे तीन बंदी वैन में मौजूद दो सिपाहियों की हत्या कर फरार हो गए। बंदियों ने योजनाबद्ध तरीके से सबसे पहले सिपाहियों की आंख में मिर्च पाउडर डाला, उसके बाद उन्हें अपने पास मौजूद पिस्टल और तमंचे से गोली मार दी। इससे दोनों सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश दोनों सिपाहियों की रायफल लेकर फरार हो गए।

बिजनौर के रहने वाले थे सिपाही

आरोपियों के हमले में मारे गए दोनों सिपाहियों के नाम हैं हरेंद्र पुत्र शिवचरन सिरोही निवासी चंदपुरा कोतवाली देहात जनपद बिजनौर और ब्रजपाल निवासी तेलोन गली थाना बिजनौर हैं। इनकी तैनाती सम्भल पुलिस लाइन में थी। उनकी ड्यूटी मुरादाबाद जेल से बन्दियों को ले जाने वाली वैन में लगाई गई थी। बुधवार सुबह बंदियों की वैन में चार अन्य सिपाहियों के साथ हरेंद्र और ब्रजपाल सम्भल जिले के चन्दौसी स्थित दीवानी न्यायालय के लिए चले थे। वैन में 24 बंदी सवार थे।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

पेशी के बाद शाम को वो बंदियों को लेकर मुरादाबाद लौट रहे थे। सम्भल जिले के बनियाठेर थानाक्षेत्र के देवाखेड़ा गांव के पास चलती वैन में अचानक तीन बंदियों ने सिपाहियों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और उन पर अपने पास छुपाकर रखे गए पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि बदमाशों के तीन से चार साथियों ने बाहर से भी वैन पर फायरिंग की है। बदमाशों ने सात से आठ राउंड गोली चलाई, जिससे दोनों सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई।

कई जिलों की पुलिस अलर्ट

बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। मुरादाबाद के आईजी रमित शर्मा और बरेली जोन के एडीजी अविनाश चन्द्र भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। फरार बंदियों को पकड़ने के लिए बरेली एसटीएफ को भी लगाया गया है।

सम्भल में 3 बंदियों का तांडव, सिपाहियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर मारी गोली, फरार

फरार कैदियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

एसपी सम्भल यमुना प्रसाद ने बताया कि फरार कैदियों की पहचान शकील पुत्र नूर मुहम्मद, कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी रमपुरा बहजोई और धर्मपाल पुत्र देशराज दोनों निवासी भरतपुर बहजोई के रूप में हुई है। इन पर  लूट, हत्या, अपहरण और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों एक इंजीनियर की हत्या और उससे रंगदारी मांगने के आरोप में अक्टूबर 2014 से मुरादाबाद जेल में बंद थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget