एक्सप्लोरर

UP Crime: सीतापुर थाने में महिलाओं की पिटाई का मामला, इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच जारी

Sitapur News: आरोप है कि थाने में फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. फरियादी महिलाओं ने बंद कमरे में पिटाई का आरोप लगाया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देक इंसाफ की गुहार लगाई थी.

UP Crime News: सीतापुर थाने में महिलाओं की पिटाई मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. रामपुर मथुरा इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इंस्पेक्टर रामअवध चौहान और मुंशी कमलेश यादव निलंबित कर दिए गए हैं. महिला सिपाही रचना चौधरी पर भी निलंबन की गाज गिरी है. थाने में महिलाओं की पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया था. पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने जांच बिठा दी थी. जांच का जिम्मा एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह को सौंपा गया था. एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह की जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे. दो भाइयों की लड़ाई के बाद घर की महिलाएं थाने पहुंची थीं.

थाने में महिलाओं की पिटाई मामले पर बड़ी कार्रवाई
आरोप है कि थाने में फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. फरियादी महिलाओं ने बंद कमरे में पिटाई का आरोप लगाया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देक इंसाफ की गुहार लगाई थी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने इंस्पेक्टर, मुंशी और महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस अधीक्षक के आदेश से तीनों पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो गया.

पुलिस अधीक्षक ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी पाए जाने पर इंस्पेक्टर रामअवध चौहान, मुंशी कमलेश यादव और महिला कांस्टेबल रचना चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ है. रामपुर मथुरा थाना इलाके में 18 जून की दोपहर दो सगे भाइयों की भिड़त हो गई थी. मारपीट का कारण नल के पानी का विवाद था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले गई थी. बताया जाता है कि फरियाद लेकर थाने पहुंची महिलाओं के साथ थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों ने मारपीट और अभद्रता की. पीड़ित महिलाओं ने एसपी को मामले से रूबरू कराया.

Ghaziabad: कचरा संग्रहण और निपटान मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के मालिक समेत छह पर प्राथमिकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget