एक्सप्लोरर

Fever in Mathura: जानलेवा बुखार का कहर जारी, दो दिन में गई तीन बच्चों की जान

Mathura Fever News: यूपी के मथुरा जिले में जानलेवा बुखार लगातार कहर बरपा रहा है. बुखार के कारण बीते दो दिनों में तीन और बच्चों की मौत हो गई है.

Three Children Died in Mathura: मथुरा में फैला जानलेवा बुखार (Fever in Mathura) दिनों दिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है. बीते दो दिनों में डेंगू (Dengue) और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई है. इनमें छह महीने का बच्चा भी शामिल है. इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह व गोवर्धन के जचौंदा गांव में बुखार से कई बच्चों की मौत हो चुकी है. 

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जनपद के मांट क्षेत्र के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ. गुरुवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ. परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई.

इसी प्रकार, लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वेक्षण शुरू कराकर बुखार पीड़ितों के नमूने इकट्ठा किए हैं. नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशिरंजन का कहना है कि सुरीर व लोहई में टीमें भेजी गई हैं.

संचारी रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वर्ण जयंती अस्पताल, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में मलेरिया व डेंगू के जो मरीज भर्ती हैं उनमें से ज्यादातर की सेहत में सुधार हो रहा है. फरह व छाता क्षेत्र के गांवों में कराए गए सर्वेक्षण में अब तक डेंगू के 327 मामले पाए गए हैं. मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मलेरिया व डेंगू की बीमारी न फैलने देने के लिए पंचायत विभाग के कर्मचारी गांवों में लार्वा-रोधी छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कर रहे हैं. साथ ही पानी इकट्ठा होने से रोकने व अन्य सावधानियों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि मच्छर न पैदा हो सकें.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव, EVM और DM से रहना होगा सावधान

Chardham Yatra 2021: पुष्कर सिंह धामी का एलान- 18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन शर्तों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget