एक्सप्लोरर

Gorakhpur: पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला चचेरी बहनों समेत तीन बच्चियों का शव, गांव में पसरा मातम

गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पर तीन बच्चियों के शव एक पानी से भरे गड्ढे में उतराते मिले.

गोरखपुर: गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के रुद्रपुर गांव में लापता हुईं बच्चियों का शव पानी भरे गड्ढे में उतराता हुआ 20 घंटे बाद मिलने से मातम पसर गया. तीनों बच्चियां 21 घंटे पहले घर से अचानक लापता हो गई थीं. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियों का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों और गांववालों ने शाम को पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने भी पूरी रात बच्चियों की गांव के घरों से लेकर खेतों तक में तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह 8 बजे के आसपास गांव में ही पानी भरे गड्ढे में तीनों बच्चियों का शव पुलिस ने गांवावालों की मदद से बरामद कर लिया.

पानी भरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के रुद्रपुर गांव के गौरापार मौजा के रहने वाले दुर्गविजय की 10 साल की बेटी नैंसी, वासुदेव की 8 साल बेटी रोशनी और दुर्गेश कुमार की 7 साल की बेटी शिवानी का शव गांव के ईंट-भट्ठे के पास मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए 7 से 8 फीट गहरे गड्ढे में गुरुवार की सुबह 8 बजे के आसपास उतराता हुआ मिला. तीनों के शवों को पुलिस ने गांववालों की मदद से बाहर निकाला. शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को आशंका है कि बच्चियां खेलते समय गड्ढे में फिसल गईं, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई. बच्चियों की मौत कैसे हुई है ये फिलहाल पोस्‍टमार्टम के बाद पता चलेगा.

देर रात तक हुई तलाश

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के रुद्रपुर गांव के गौरापार मौजा के रहने वाले दुर्गविजय की 10 साल की बेटी नैंसी, वासुदेव की 8 साल बेटी रोशनी और दुर्गेश कुमार की 7 साल की बेटी शिवानी बुधवार 2 जून की सुबह 11 बजे घर से निकली और गांव के पास आम के बागीचे में खेलने चली गईं. दोपहर में जब खाने के समय परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो तीनों बच्चियों का कहीं पता नहीं चला. गांव की तीन बच्चियों के एक साथ लापता होने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया. देर रात एसएसपी दिनेश कुमार पी. भी गांव पहुंच गए. उन्‍होंने लापता हुई बच्चियों के परिजनों और गांववालों से बातचीत भी की.

इसके पहले एसपी साउथ एके सिंह, सीओ खजनी इंदुप्रभा सिंह स‍मेत 6 थानों की पुलिस ने गांव और आसपास के खेतों के साथ चप्‍पे-चप्‍पे पर बच्चियों की तलाश शुरू की. लेकिन, उनका कहीं पता नहीं चल सका. पुलिस देर रात तक गांव के हर घर की भी तलाशी लेती रही. लेकिन, बच्चियों का कहीं पता नहीं चला. पुलिस गांव के हर घर, झोपड़ी, खेत और आसपास के एरिया के साथ आने-जाने वाले वाहनों, रेलवे और बस स्‍टेशनों पर खोजबीन करती रही. एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने बच्चियों का पता बताने वालों को 25 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी की थी.  

पोस्‍टमार्टम कराया जाएगा

एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि खजनी थानाक्षेत्र के रुद्रुपर गांव की 5, 7 और 10 साल की तीन बच्चियां बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास घर से खेलने के लिए निकली थीं. घरवालों को लगा कि वे खेलने के लिए आम के बागीचे में रोज की तरह ही गई है. पुलिस ने गांववालों के साथ बच्चियों की गांव और खेत में पूरी रात तलाश की. लेकिन, बच्चियों का कहीं पता नहीं चला. सुबह गांव के पास पानी भरे गड्ढे में बच्चियों का शव उतराता हुआ मिला है. आशंका है कि पैर फिसलने से बच्चियों की गड्ढे में डूबने से मौत हुई है. पोस्‍टमार्टम के बाद वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर मौत की पुष्टि हो जाएगी.   

ये भी पढ़ें.

बीएसपी ने दो दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला, लाल जी वर्मा, रामअचल राजभर पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget