एक्सप्लोरर

सड़क दुर्घटना में प्रतापगढ़ में एक महिला समेत दो की मौत, हरदोई में कांवरिये की मौत

प्रतापगढ़ में ट्रक और बाइक की टक्कर एक महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं हरदोई में ट्रक से कुचलकर एक कांवरिये की मौत हो गई।

प्रतापगढ़, एजेंसी। जिले के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर रविवार सुबह ट्रक और एक वैन के बीच टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घाटमपुर पृथ्वीगंज के निकट सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। उसके नीचे दबने से राजपति देवी (40) और वैन के मालिक मनोज पटेल (35) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

हरदोई  में कांवरिये की मौत

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवरिये को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए। ट्रक चालक को कांवरियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला कोतवाली बिलग्राम के दुर्गागंज का है। सांडी थाना इलाके के बघियारी गांव निवासी पवन 28 पुत्र अमर सिंह अपने साथी अवसान 35 पुत्र संतराम अमित 30 पुत्र रामकिशोर व उसकी 8 वर्षीय पुत्री गुनगुन के साथ बाइक से अपने गांव से कांवर लेने राजघाट जा रहे थे। इसी बीच सांडी की तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य सभी घायल हो गए।

ट्रक चालक हादसे के बाद भागने लगा तो कांवरियों ने पीछा करके उसको पकड़ लिया और मारापीटा तथा ट्रक के शीशे को तोड़ आग लगाने का भी प्रयास किया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाल बिलग्राम सीओ बिलग्राम समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एएसपी ज्ञानजंय सिंह के मुताबिक मामले में समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में आज झमाझम बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में आज झमाझम बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
Embed widget