एक्सप्लोरर

इटावा: बेटी की शादी करने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, मां और दो बेटों की मौके पर मौत

इटावा में नेशनल हाई वे पर एक बोलेरो जीप खड़े ट्रक में जा घुसी. इस सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें मां और दो बेटे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक परिवार अपनी बेटी की शादी करने कासगंज जा रहा था

इटावा। छत्तीसग़ढ से कासगंज अपने पैतृक गांव लड़की की शादी करने आ रहे एक परिवार की बोलेरो जीप नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. इस हादसे में मां और दो बेटों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. ये दुर्घटना सुबह तड़के हुई.

जानकारी के मुताबिक बेटी के शादी के लिये जा रहे परिवार की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गई, जब सूरज निकलने से पहले नेशनल हाईवे-2 पर बकेवर थाने में एक बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई. बोलेरो में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे. परिवार के मुखिया राजाराम नायक अपनी बड़ी बेटी आरती की शादी अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव धरना निनाव से करने जा रहे थे. राजाराम नायक पिछले 25 साल से छत्तीसगढ़ के गंडई में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं और अब परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहते हैं. हादसे के वक़्त पूरा परिवार पत्नी, बेटे और बेटियां गाड़ी में मौजूद थे. हादसे में पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई.

हादसे में बोलेरो सवार राजाराम की 45 वर्षीय पत्नी रेखा, 18 वर्षीय पुत्र पंकज और 13 वर्षीय पुत्र बंटी की मौके पर मौत हो गई, वहीं राजाराम, दो पुत्रियां व चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए. उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और क्रेन बुलाकर बोलेरो को हाईवे से किनारे कराया. पुलिस के मुताबिक राजाराम 25 साल से छत्तीसगढ़ में रहकर कारोबार कर रहा है, बेटी की शादी के लिए गांव जा रहा था. शुरुआती जांच में बोलेरो की ब्रेक फेल होने से हादसा होने की बात सामने आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget