एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: पुलिस की गोली से घायल हुए तीन शातिर बदमाश, लूटपाट के 50 मुकदमें हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा है. तीनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा. गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. बीटा 2 इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस दौरान दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर लुटेरे हैं. इन बदमाशों पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में लगभग 50 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं. शातिर बदमाश गैंग बनाकर राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं.

साई अधिकारी से की थी लूटपाट पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने बीती रात भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जीएम से लिफ्ट देकर लूटपाट की थी. जीएम ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए. इस वारदात के बाद पुलिस बीटा 2 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने कार रोकने के बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश कार छोड़कर भागने लगे. इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई. वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस कैश और पेचकस व हथौड़ा बरामद किया है.

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि शातिर बदमाश गैंग बनाकर राहगीरों से लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं. बदमाशों की पहचान बॉबी निवासी बुलंदशहर अर्जुन और रोहित निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है. इन सभी पर लगभग 50 से भी अधिक लूटपाट, चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:

कौशांबी: अवैध शराब का जखीरा बरामद, बीजेपी नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

बंगाल चुनाव में वोटिंग के लिए जा रहे लोगों की बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, कई लोग घायल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget