एक्सप्लोरर

Noida Encounter: पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, कार में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट

नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल भी हुए हैं. बदमाशों के पास से हथियार बरामद किया गया है.

Encounter in Noida: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा में पुलिस (Noida Police) और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस ने एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान फायरिंग भी हुई. पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा में कुछ दिनों से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की कई वारदातें हो रही थी. उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई थी. 

रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन कार में सवार बदमाश भागने लगे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया. कार में सवार बदमाशों ने नीचे उतर कर पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी और वहां से भागने लगे.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली दो बदमाशों- पुष्पेंद्र और जावेद के पैर में लगी. साथ ही पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अरुण उर्फ अन्नी मौके से भागने में कामयाब हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

बाप-बेटे से लूटा था कैश
उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 16 सितंबर को मैनपुरी जा रहे पिता-पुत्र को कार में लिफ्ट देकर उनसे एक लाख से ज्यादा की नकदी लूट ली थी. साथ ही उनके साथ मारपीट कर बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड ले लिया था. एटीएम कार्ड से भी बदमाशों ने 50 हजार रुपये निकलवा लिए थे. 

हथियार बरामद
अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर कई लोगों से लूटपाट करने का जुर्म स्वीकार किया है. ये बदमाश इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस ने इन बदमाशों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक आई-10 कार, तीन देसी तमंचे कारतूस तथा लूटा हुआ मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Incident: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़े राकेश टिकैत, आंदोलन की चेतावनी

CM in Gorakhpur: चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget