एक्सप्लोरर

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को एक और झटका, फर्जी एंबुलेंस मामले में तीन और करीबी गिरफ्तार

इस मामले में डॉक्टर अलका राय, डॉक्टर शेषनाथ राय, राजनाथ यादव, आनन्द यादव, मो. शोएब मुजाहिद, सलीम और अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

बाराबंकी: फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के मऊ जिले के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के तीन और करीबियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाराबंकी पुलिस के अनुसार विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एंबुलेंस प्रकरण में 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या हाईवे पर स्थित नए बस स्टॉप के पास से आज गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आज कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गाजीपुर जिले के रहने वाले 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों फिरोज कुरैशी, शाहिद और सुरेन्द्र शर्मा को कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस चलाते थे और उनके अन्य साथी उसी एंबुलेंस में बैठकर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए चलते थे. आजमगढ़, लखनऊ और जहां कहीं भी एंबुलेंस को लेकर जाना होता था वहां लेकर जाते थे. एंबुलेंस को रोपड़ भी हम लोग ही लेकर गये थे जब पुलिस की कार्यवाही ज्यादा बढ़ गयी तो एंबुलेंस को वहीं छोड़कर भाग गये थे.

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था. अंसारी को जिस एंबुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी. जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने साल 2013 में इस एंबुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है. फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई इस एंबुलेंस मामले में इसी साल दो अप्रैल को बाराबंकी की थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में अभियुक्तगण डॉक्टर अलका राय, डॉक्टर शेषनाथ राय, राजनाथ यादव, आनन्द यादव, मो. शोएब मुजाहिद, सलीम और अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. न्यायालय से वारंट बी का आदेश प्राप्त कर अभियुक्त मुख्तार अंसारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शेष अन्य इनामी आरोपियों जफर उर्फ चन्दा, अफरोज खां उर्फ चुन्नू की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए HC ने दिया जोधा-अकबर का उदाहरण, कहा- शादी के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget