एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मर्डर केस में चौथी गिरफ्तारी, पुलिस के कब्जे में आई महिला आरोपी

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आज सुबह तीसरी गिरफ्तारी आरोपी जाहिद के भाई मेंहदी की हुई थी। मेंहदी पर साजिश में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जिस दिन मासूम बच्ची का शव मिला था, उसी दिन लोगों ने मेंहदी की जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद से वो फरार हो गया था।

बतादें कि इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महज 10 हजार रुपये के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। यह रकम बच्ची के पिता ने उधार ली थी और वह उसे वापस नहीं कर पा रहे थे। अलीगढ़ मर्डर केस में चौथी गिरफ्तारी, पुलिस के कब्जे में आई महिला आरोपी

वकीलों का केस लड़ने से इन्कार वहीं, अलीगढ बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस ना लड़ने का फैसला किया है। एसोसिएशन के सचिव अनूप कौशिक ने बताया की बार एसोसिएशन की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है की कोई भी अधिवक्ता आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए भरपूर प्रयास भी किया जाएगा।

क्या है मामला? मामला अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र का है, यहां ढाई साल की एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। 30 मई को एक ढाई साल की बच्ची अचानक गायब हुई। जिसके बाद 2 जून को उसका शव घर से 100 मीटर दूर कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। इस जघन्य अपराध के लिए दोषियों को फांसी देने की मांग उठ रही है। मामले में लापरवाही बरतने के लिए पांच पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी है। एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दारोगा को निलंबित किया गया है।

योगी के मंत्री का विवादित बयान वहीं, इस घटना के बाद योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही का विवादित बयान सामने आया है। सूर्य प्रताप शाही ने अलीगढ़ में हुई इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं हो जाती हैं और छुटपुट घटनाओं पर हम कार्रवाई करते हैं।

घटना पर देशभर में विरोध वहीं, इस घटना को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम राजनेताओं ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बच्ची की हत्या ने मुझे झकझोर दिया है। कोई कैसे किसी बच्ची के साथ इस तरीके से पेश आ सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget