एक्सप्लोरर

यूपी में सपाईयों के प्रदर्शन में घुसा चोरों का गैंग, जिलाध्यक्ष समेत कईयों की जेब पर हाथ किए साफ

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज कलक्ट्रेट पर हल्ला बोला था. सपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा हुए और उसके बाद सीधे कलक्ट्रेट के लिए कूच कर गए.

Meerut News: मेरठ में महंगाई और बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदर्शन करने आए सपा नेताओं के बीच चोरों का गैंग घुस आया. एक-एक करके चार नेताओं की जेब पर चोर के गैंग ने हाथ साफ कर दिया. पहले एक नेता ने शोर मचाया और फिर दूसरे, लेकिन जब तक ये पता चला कि जेब पर कैंची चल चुकी है तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अब चोर कहां से आए और कहां चले गए किसी को नहीं पता.

जिलाध्यक्ष की जेब से 18 हजार रूपये और पैन कार्ड चोरी
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज कलक्ट्रेट पर हल्ला बोला था. सपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा हुए और उसके बाद सीधे कलक्ट्रेट के लिए कूच कर गए. सपा नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके हाथ उठा रहे थे, लेकिन कई नेता इस बात से अंजान थे कि उनके बीच चोर भी घुस आए हैं. सबसे पहले सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपनी जेब देखी तो जेब काट ली गई थी. उनकी जेब से 18 हजार रूपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए गए, आगे पीछे खूब देखा, लेकिन चोर कहीं दिखाई नहीं दिया.

मेरठ में दो दिन पहले बनी सड़क, स्कूल बस का भी भार नहीं झेल पाई, 35 बच्चों की जान खतरे में

तीन नेताओं की और कटी जेब, महिलाओं ने किए पर्स चेक
मेरठ में सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब कटने का शोर मचते ही धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए बाकी सपा नेताओं ने भी अपनी जेब को चेक करना शुरू कर दिया. ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काकू भाई का मोबाइल फोन चोरी हो गया. उन्होंने भी शोर मचा दिया कि मेरा मोबाइल फोन चोरी हो गया है, तभी पीछे से सपा नेता हरप्रीत सिंह आहूजा की आवाज आई कि मेरी जेब से 1200 रूपये निकाल लिए, जो स्कूटर ठीक कराने के थे, भगवान का शुक्र है कि जेब में 30 हजार जेब में थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही घर रखकर आ गया था. ये बातें चल ही रही थी कि सपा कार्यकर्ता मुकेश कुमार भी आ गए, बोले मेरे भी 1500 रूपये चोर चोरी करके ले गए. महिला सपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने पर्स चेक किए.

डीएम ऑफिस के सामने धरना देकर की जमकर नारेबाजी
यूपी में बढते अपराध और महिलाओं में असुरक्षा की भावना के साथ बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के सामने ही धरना शुरू कर दिया.पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. बोले, कलेक्ट्रेटo जैसी जगह में भी चोरों का आतंक है और हमारे कार्यकर्ताओं की जेब काट ली गई. इससे पता चलता कि पुलिस जो दावे करती है वो कितने मजबूत हैं. तभी डीएम दीपक मीणा भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए और सपा नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा.

सीमा प्रधान बोली, राम नहीं रावणराज है, जिलाध्यक्ष बोले, मुआवजा दिला दो
सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि रामराज की बात की जा रही है, लेकिन रावणराज है, महिलाओं के साथ अत्याचार और रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, अपराध बहुत तेजी से बढ़ा है और गुंडे माफिया खुले घूम रहें हैं, महंगाई इतनी बढ़ गई है कि रसोई का बजट गडबड़ा गया है. आलम ये कि हमारे नेता और कार्यकर्ताओं की कलक्ट्रेट मे जेब काट ली गई, वहीं सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी बोले, महंगाई और अपराध ने लोगों को पेरशानी में डाल रखा है, गरीब आदमी पिस रहा है और बेटियां भी सुरक्षित नहीं है, जबकि सरकार बड़े दावें कर रही है. बोले, मेरी जेब काट ली, मुझे मुआवजा तो दिलवा दो. सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि सपा जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ती रहेगी और बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरने का सिलसिला जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

Embed widget