एक्सप्लोरर

दुनिया के वो देश जहां अबतक नहीं पहुंचा Coronavirus, चीन से सटा ये देश भी है शामिल; 37 देशों में 10 से भी कम मामले

कोरोना की जंग के बीच कई ऐसे भी देश हैं, जहां अबतक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। चीन से सटे उत्तर कोरिया ने भी दावा किया है कि उसके देश पर कोरोना का कोई संकट नहीं हैं। वहीं, 37 देशों में 10 से भी कम मामले सामने आए हैं।

एबीपी गंगा। चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के 180 देशों तक फैल चुका है। दुनियाभर में मचे कोरोना के कोहराम के बीच कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां कोरोना का अबतक एक भी मामला सामने नहीं आया है। इन देशों में उत्तर कोरिया (North korea) से लेकर यमन (Yaman) समेत 15 देश शामिल हैं। वहीं, 37 अन्य देशों में कोरोना के 10 से कम मामले सामने आए हैं। बता दें कि अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने दुनियाभर से सामने आ रहे कोरोना वायरस के अपडेट्स का डेटाबेस तैयार किया है। इसी यूनिवर्सिटी के डाटाबेस के मुताबिक, कोरोना वायरस के डंक ने दुनिया के 180 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है।

किम जोंग उन का दावा, उत्तर कोरिया में कोरोना का कोई खतरा नहीं

इसी डाटाबेस से भी ये भी पता चला है कि कई ऐसे में देश हैं, जहां कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। जिसमें उत्तर कोरिया भी शामिल है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सरकार का कहना है कि उनके देश में कोरोना का कोई खतरा नहीं है और न ही उनके देश में कोरोना का कोई भी केस सामने आया है। जबकि उत्तर कोरिया की सीमा से सटे चीन से ही कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला। वहीं, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना ने खूब तबाही मचाई।

Agra-coronavirus-positive

अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं

बता दें कि 31 मार्च तक के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटाबेस के मुताबिक, अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में कोरोना वायरस का कोई भी केस सामने नहीं आया। इन देशों में ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यमन, कोमोरोस, बोत्सवाना, मलावी, दक्षिण सुडान और साओ तोमे एंड प्रिंसिपी शामिल हैं। इनके अलावा कुछ छोटे आइलैंड तक भी कोरोना का डंक नहीं पहुंचा है। जिनमें सोलोमन आइसलैंड, वानूआतू शामिल हैं।

दुनिया कोरोना से लड़ने में जुटी, किम जोंग मिसाइल परीक्षण में बिजी

इस बीच कुछ विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस को लेकर किम के दावों पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ समर्थन भी कर रहे हैं। समर्थन करने वालों का कहना है कि किम का दावा सही हो सकता है, क्योंकि उत्तर कोरिया बाकी दुनिया से कटा हुआ है। वहीं, जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने की जुगत में लगे हुए हैं। तो वहीं उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन लगातार मिसाइल टेस्टिंग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने मिसाइल टेस्ट किया था।

अब तक दुनिया के 130 देशों में कोरोना से मौतें हुई हैं

बता दें कि दुनिया के 180 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस के अबतक 8.59 लाख केस सामने आ चुके हैं। जहां 130 देशों में कोरोना से 42,341 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 1.78 लाख कोरोना संक्रमितों को ठीक किया जा चुका है। वहीं, सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमि 1.89 लाख केस अमेरिका से सामने आए हैं। वहीं, इटली में सबसे ज्यादा 12,428 मौतें कोरोना से हुई हैं।

इन देशों में कोरोना के 10 से कम केस

  • सीरिया- 10
  • इस्वातिनी, ग्रेनादा, सेंट लूसिया- 9
  • गुयाना बिसाउ, गुयाना, लाओस,लीबिया, मोजांबिक, सेशल्स, सूनीनाम- 8
  • अंगोला, एंटीगुआ और बरमुडा, गैबोन, सैंट कीट्स एंड नेविस, जिम्बाब्वे- 7
  • बेनिन, काबो वेरदे, होली सी, माउरिटानिया, सूडान- 6

इन देशों में कोरोना के 5 से कम केस

  • चाड, फिजी, नेपाल- 5
  • भूटान, गांबिया, निकारगुआ- 4
  • बेलिजी, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन, लाइबेरिया, सोमालिया- 3
  • एमएस जानदाम, पापुआ न्यू गिनी, सेंट विंसेट एंड ग्रीनाडिनेस, तिमोर लेस्ते, सियरा लियोग- 1
यह  भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो Lockdown में ऐसे कर रही पुलिसवालों की मदद,  दे रही फ्री में सर्विस  यूपी में कोरोना से पहली मौत, गोरखपुर में 25 साल के युवक ने तोड़ा दम; देश में इतनी कम उम्र में Covid-19 से मौत का पहला मामला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget