एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में खुद को एंटरटेन करने के लिए आप भी घर बैठे देख सकते हैं क्राइम पर आधारित ये 5 वेब सीरीज

पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोनावायरस की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस महामारी के चलते लंबे समय से देश में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं जिसका साफ असर खेल और मनोरंजन की दुनिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है

पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोनावायरस की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस महामारी के चलते लंबे समय से देश में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं जिसका साफ असर खेल और मनोरंजन की दुनिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोगों के पास खुद को एंटरटेन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं. अगर आप भी घर बैठे अपनी बोरियत को मिटाना चाहते हैं तो आप भी अपने टीवी या मोबाइल पर कुछ बेहतरीन इंडियन क्राइम पर बनी वेब सीरीज देख कर इसे दूर कर सकते हैं. asur असुर: Voot Select इस कमाल की सीरीज को पौराणिक मान्यताओं को ध्यान रखकर आज के दौर से बखूबी जोड़ा गया है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिसे  फिर से सीबीआई की मदद के लिए उसी नौकरी में लौटना पड़ता है, जिसका काम है सीरियल किलर को पकड़ना, इस सीरीज में क्राइम ब्रॉन्च और किलर के बीच चूहे, बिल्ली का खेल होता है. इस सीरीज में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरशद वारसी के साथ-साथ ऋद्धि डोगरा और बरुन सोबती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. पाताल लोक: Amazon Prime Video इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनुष्का शर्मा के प्रड्क्शन हाउस में बनी वेब सीरीज पाताल लोक ने काफी धूम मचा रखी है. इसमें एक टीवी के पत्रकार की हत्या करने निकले चार अपराधी के इर्द गिर्द है जो स्पेशल सेल के निशाने पर हैं. चारों का एनकाउंटर होना होता है उसी वक्त वहां एक बड़े टीवी चैनल की ओबी वैन खड़ी होती है, फिर पूरा मामला उल्टा पड़ जाता है, फिर इस तरह से सीरीज की कहानी आगे चलती है. सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी, निहारिका लायरा दत्त और आकाश जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है. Manoj द फैमिली मैन: Amazon Prime Video एक्टर मनोज वायपेयी की एक्टिंग से सजी ये सीरीज किसी भी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है. ये सीरीज एक मिडिल क्लॉस फैमिली के उस व्यक्ति के ऊपर है, जो खूफिया तरीके से एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा रहा है, जिसका काम है देश को आतंकवाद से बचाना. देश के साथ-साथ वो कैसे अपने परिवार को भी मुसीबतों से बचाता है यही इस सीरीज में दिखाया गया है. 'द फैमिली मैन में' मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियमणि और श्रीकांत तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. Delhi-crime-lockdown दिल्ली क्राइम: Netflix साल 2016 में घटे निर्भया केस पर आधारित ये वेब सीरीज दिल्ली क्राइम और पुलिस की उन बातों से आपको रूबरू कराती है जिनसे आप अभी तक अंजान हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दिन रात एक करके दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिनों में इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ा था. इस सीरीज में शेफाली शाह,  रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है. होस्टेजेस: Hotstar डायेक्टर सुधीर मिश्रा की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज एक सर्जन की लाइफ पर बेस्ड है, जिसके परिवार को बंधक बना लिया जाता है, क्योंकि वो सर्जन मुख्यमंत्री के ऑपरेशन में शामिल होने वाली है. इस सीरीज में टिस्का चोपड़ा, परवीन डबास और रोनित रॉय जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget