एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

बॉलीवुड में एंट्री करना इतना भी असान नहीं है, जितना की हम सोचते है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग करियर को शुरु करने से पहले इस खिताब को किया था अपने नाम।

Bollywood में पिछले कई सालों में कई हीरोइनें रहीं है जो मिस इंडिया एशिया का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आईं और हिट भी हुई।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

जीनत अमान

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

शुरुआत करें 1970 से तो उस साल जीनत अमान को न सिर्फ मिस इंडिया बल्कि मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी मिला था। बहुत कम लोग जानते हैं कि बोल्ड और खूबसूरत ज़ीनत अमान मिस इंडिया एशिया पैसिफिक की विजेता भी हैं। उन्होंने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। उन्होंने डॉन, हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, यादों की बारात, कुर्बानी जैसी कई हिट फिल्में दीं। उन्हें बॉलीवुड का सेक्स सिंबल भी माना जाता था।

मीनाक्षी शेषाद्री

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

‘दामिनी’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली, मीनाक्षी मिस इंडिया प्रतियोगिता की विजेता भी हैं। उन्होंने यह प्रतियोगिता 1981 में जीती, जब वह सिर्फ 17 साल की थी। मीनाक्षी के फिल्मीं करियर की शुरुआत हुई 1983 में फिल्म पेंटर बाबू और हीरो से हुई। इसके अलावा उन्हें बेवफाई, मेरी जंग, डकैत, शहंशाह, दामिनी, घातक जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

जूही चावला

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

अपनी पहली फिल्म, ‘क़यामत से क़यामत तक ’ में आने से पहले, जूही ने वर्ष 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और उसके बाद, इस खूबसूरत अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दो साल बाद 1986 में फिल्म सल्तनत से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा लेकिन पहचान मिली 1988 की कयामत से कयामत तक से। इसके बाद तो उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। बोल राधा बोल, आईना, हम हैं राही प्यार के, डर, यस बॉस जैसी कई फिल्में हिट हुईं।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और आज तक उन्हें दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने बॉबी देओल के साथ 1997 में ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्यार हो गया तो फ्लॉप हो गई लेकिन धीरे-धीरे ऐश का करियर सुधरने लगा। साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान और सुभाष घई की ‘ताल’ में अक्षय खन्ना के साथ एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

साल 1994 में ही सुष्मिता सेन ने भी मिस यूनिवर्स जीता था। वो पहली भारतीय लड़की थी जिसने ये खिताब जीता था। सुष का फिल्मी करियर भी ठीक-ठाक चला। उनके पास बीवी नंबर 1, सिर्फ तुम, मैं हूं न, आंखें, मैंने प्यार क्यों किया जैसी हिट फिल्में हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनास

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

2000 में मिस वर्ल्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा कितनी हिट हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। शुरुआती सालों में प्रियंका को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है।

लारा दत्ता

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

साल 2000 में ही मिस यूनिवर्स जीतने वाली लारा दत्ता प्रियंका की तरह भले ही सफल नहीं रहीं हो लेकिन उन्हें भी बॉलीवुड में खूब मौके मिले। लारा को अंदाज, नो एंट्री, भागम भाग, पार्टनर, झूम बराबर झूम, हाउसफुल, डॉन 2 जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे जल्दी ही आने वाली फिल्म अजहर में भी दिखेंगी।

दीया मिर्ज़ा

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आने से पहले जीता ये खिताब, बॉलीवुड में मचाया धमाल

बॉलीवुड की इस दिवा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता और 2001 में आर माधवन के साथ फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपनी शुरुआत की। फिल्म एक बड़ी सफलता थी और वो इसके बाद कई फिल्मों में दिखाई दी। हालांकि उनके पास याद करने को ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं लेकिन दिया को हमेशा उनकी खूबसूरती के लिए सराहा जाता रहा है। दिया अब एक्टर से निर्माता बन गई हैं और बेहतर काम कर रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget